दिनांक 16 फरवरी 2026 को लघु उद्योग भारती, सीकर की महिला एवं पुरुष इकाइयों की संयुक्त मासिक बैठक सीकर स्थित रॉयल इंडस्ट्रीज (टफन ग्लास) परिसर में आयोजित की गई। यह बैठक राजस्थान प्रदेश महासचिव श्री सुधीर कुमार गर्ग के सानिध्य में संपन्न हुई।
बैठक का शुभारंभ इकाई सचिव श्री कृष्ण कुमार पुरोहित द्वारा पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने से हुआ। इसके पश्चात उपस्थित उद्यमियों ने अपने-अपने उद्योगों एवं उत्पादों से संबंधित समस्याओं, चुनौतियों और सुझावों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। साथ ही राजस्थान बजट में उद्योग क्षेत्र के लिए किए गए प्रावधानों पर भी गंभीर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान मासिक एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आगामी बैठक तक पूर्ण किए जाने वाले कार्यों की कार्ययोजना निर्धारित की गई।
इस अवसर पर सीकर इकाई अध्यक्ष श्री हरिशंकर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री राम अवतार अग्रवाल, जयपुर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्री रामनिवास रॉयल, श्री मालचंद अग्रवाल, श्री लक्ष्मण सिंह सुंडा, श्री रोहित गुप्ता, श्री पंकज सैनी, श्री सुभाष पीपलवा, श्री बलवीर सिंह तथा महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती सरोज रॉयल, इकाई सचिव श्रीमती ज्योति अग्रवाल एवं श्रीमती निशा अग्रवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

