आप सभी को नमस्कार,
आज सीकर में सीकर महिला इकाई बनाने के लिए एक प्रयास किया गया, इस प्रयास के अंतर्गत हमने सभी महिलाओं को एकत्रित कर उनको लघु उद्योग भारती का परिचय और कार्यों से अवगत करवाया जिससे बहने लघु उद्योग भारती के सदस्य बनाकर एक नई इकाई का गठन कर सके जल्दी ही हम वहां पर अपनी लघु उद्योग भारती की एक नई इकाई का गठन करेंगे अभी इस इकाई की सयोजक सरोज रॉयल जी ने सभी का स्वागत किया साथ ही हमारी वहां पर मुख्य इकाई के अध्यक्ष कमल जी ने सभी का धन्यवाद दिया,साथ ही वहां पर के के जी ने मंच के संचालन में हमें सहयोग दिया, वहां पर इस कार्यक्रम पर मंच पर श्रीमान सुधीर जी गर्ग प्रांत अध्यक्ष एवं प्रदेश की उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू सिंह जी प्रांत की महामंत्री सुनीता जी और हमारी जयपुर इकाई की अध्यक्ष प्रतिमा नथानी जी साथ ही हमारे प्रांत की सहयोगी बहने राखी जी रितु जी एवं रुपाली जी उपस्थित रहे

