MSME योजनाओं पर कार्यशाला – उदयपुर
21 अगस्त 2025 को लघु उद्योग भारती सूखेर इकाई, उदयपुर मार्बल प्रोसेसर्स समिति एवं जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यशाला आयोजित की गई।
इसमें MSME के अंतर्गत आने वाले उद्योगों को राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
राज्य सरकार के उद्योग विभाग की RAMP स्कीम, ODOP पॉलिसी तथा एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी के विषय में विस्तृत जानकारी श्री शैलेन्द्र शर्मा (GM, DIC), श्री अतुल कुमार और श्री अंकित कोठारी ने साझा की।
संरक्षक श्री मांगीलाल लूणावत ने स्कीमों से संबंधित प्रश्न पूछे तथा उद्यमियों को मिलने वाले संभावित लाभों पर चर्चा की।
कार्यक्रम की शुरुआत लघु उद्योग भारती के पूर्व महानगर सचिव एवं मार्बल प्रोसेसर समिति अध्यक्ष कपिल सुराना द्वारा की गई, जिन्होंने रूपरेखा प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।
सूखेर इकाई अध्यक्ष विजय गोधा ने लघु उद्योग भारती की गतिविधियों और योजनाओं पर प्रकाश डाला।
मंच का संचालन समिति सचिव हितेश पटेल ने किया तथा महासचिव शुभम डांगी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

