लघु उद्योग भारती के "स्थापना दिवस" के पावन अवसर पर 25 अप्रैल 2025, शुक्रवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें रक्तदान शिविर तथा "सक्षम भारत कौशल विकास केंद्र" का भव्य उद्घाटन शामिल है। यह कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे से चैंबर भवन, पुराना दिल्ली रोड, मुंगस्का, अलवर में आयोजित होगा।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आदरणीय श्री प्रकाश चंद जी भाई साहब का पावन सानिध्य प्राप्त होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे माननीय श्री संजय शर्मा जी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), वन एवं पर्यावरण विभाग।
सभी उद्यमी बंधुओं से अनुरोध है कि वे स्वयं इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें तथा अपने उद्योगों के प्रतिनिधियों को भी भेजकर रक्तदान – महादान जैसे सेवा कार्य में योगदान दें। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी सभी के सहयोग और सहभागिता की अपेक्षा है।
कार्यक्रम के अंतर्गत लघु उद्योग भारती महिला इकाई एवं अलवर चेंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त तत्वावधान में संचालित "सक्षम भारत कौशल विकास केंद्र" का उद्घाटन भी किया जाएगा। यह केंद्र आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
आइए, हम सब मिलकर लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस को सेवा, सहयोग और स्वावलंबन के उद्देश्य के साथ उत्साहपूर्वक मनाएं। कार्यक्रम स्थल पर आगमन से पूर्व अल्पाहार एवं पश्चात स्वरुचि भोज की व्यवस्था रहेगी।
भवदीय
लघु उद्योग भारती परिवार, अलवर
राजेश गुप्ता – उपाध्यक्ष, राजस्थान प्रदेश
संदीप गुप्ता – संयुक्त सचिव, जयपुर अंचल
देवेन्द्र अग्रवाल – अध्यक्ष, अलवर इकाई
शिवानी यादव – अध्यक्ष, महिला इकाई
अमित श्यामसुखा – सचिव, अलवर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज

