देवास। लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज उज्जैन रोड पर स्थित जल मंदिर का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ जल मंदिर का लोकार्पण संपन्न हुआ। स्थापना दिवस के अवसर को और अधिक सार्थक बनाते हुए, अमलतास अस्पताल के सहयोग से एक महिला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच एवं परामर्श प्रदान किया गया। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और समाज सेवा के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित किया।

