लघु उद्योग भारती शिष्टमंडल की हरियाणा के मुख्यमंत्री से भेंट
चंडीगढ़, संत कबीर कुटीर – लघु उद्योग भारती हरियाणा का एक शिष्टमंडल आज माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी से उनके निवास पर मिला और राज्य के लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों से जुड़ी प्रमुख मांगों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री जी ने सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए आश्वस्त किया कि –
नॉन कन्फर्मिंग एरियाज से संबंधित विषय पर, जिसकी घोषणा उन्होंने बजट में भी की थी, शीघ्र ही पोर्टल लॉन्च किया जाएगा।
अन्य विषयों पर भी उन्होंने संज्ञान लिया और उनके समाधान के लिए शीघ्र निर्णय लेने का आश्वासन दिया।
अधिकारियों को तत्काल आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
शिष्टमंडल में उपस्थित सदस्य:
श्री शुभ आदेश मित्तल, प्रदेश अध्यक्ष
श्री रमन सलूजा
श्री सुधीर चंद्रा
श्री संजय डाटा, रेवाड़ी
श्री विनोद बंसल
श्री सुभाष चंद
बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में भोजन के उपरांत संपन्न हुई।

