आज विद्याधर नगर एवं वीकेआई टीम द्वारा विश्वकर्मा रिक्रिएशन क्लब में लघु उद्योग भारती के 31वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कोषाध्यक्ष श्री पुष्प कुमार स्वामी जी द्वारा सुंदर शब्दों में स्वागत भाषण के साथ हुई। इसके पश्चात सभी सदस्यों ने अपने परिचय देते हुए अपने-अपने कार्यों की जानकारी साझा की। अध्यक्ष श्री सुधीर गाडिया जी ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत की, जबकि विद्याधर नगर से संग्रक्षक श्रीमती प्रियंका अग्रवाल जी ने आगामी प्रदर्शनी का विवरण दिया।
कार्यक्रम में श्री महेंद्र मिश्रा जी, श्री नटवर अजमेरा जी और श्री मोहन खोज जी ने लघु उद्योग भारती के इतिहास, उद्देश्यों और संगठन की भावना पर प्रकाश डाला, जिससे सभी उपस्थित सदस्यगण विशेष रूप से प्रेरित और उत्साहित हुए। कार्यक्रम का समापन अध्यक्ष श्रीमती खुशी अग्रवाल जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, और श्री भानु पोद्दार जी के नेतृत्व में राष्ट्रगान का आयोजन कर कार्यक्रम का औपचारिक समापन किया गया।
इसके अतिरिक्त, हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए नागरिकों की आत्मा की शांति हेतु सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के अंत में वीकेआई टीम द्वारा सभी उपस्थितजनों के लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई थी, जिसने आयोजन को और भी आत्मीयता से भर दिया।
Warm regards,
प्रियंका अग्रवाल — संग्रक्षक
खुशी अग्रवाल — अध्यक्ष
प्रियंका अग्रवाल — सचिव
(विद्याधर नगर टीम)

