आज दिनांक 23.08.2025 को विद्याधर नगर महिला इकाई की मासिक बैठक का आयोजन श्रीमती प्रियंका अग्रवाल (संरक्षक) के निवास स्थान पर किया गया। बैठक में सुनीता शर्मा जी (प्रांत मंत्री) विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने आगामी प्रदर्शनी के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की।
साथ ही, इस बैठक में कुछ नए सदस्य भी शामिल हुए, जिन्होंने संगठन से जुड़ने और प्रदर्शनी में स्टॉल लगाने में गहरी रुचि दिखाई। इस अवसर पर उन्हें लघु उद्योग भारती की गतिविधियों और उद्देश्यों के बारे में भी बताया गया।
बैठक में मुख्य रूप से 2 से 4 अक्टूबर 2025 को आयोजित होने वाली प्रदर्शनी के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
धन्यवाद
खुशी अग्रवाल – अध्यक्ष
प्रियंका अग्रवाल – सचिव
महिला इकाई, विद्याधर नगर

