आज विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ लघु उद्योग भारती, अलवर के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और अधिकारियों को उनसे अवगत कराया गया।
एसई साहब एवं एईएन साहब ने सभी मुद्दों को गंभीरता पूर्वक सुना तथा उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। हमें विश्वास है कि जल्द ही उद्योगों को इन समस्याओं से राहत मिलेगी।

