विश्व उद्यमिता दिवस 2025 का आयोजन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और लघु उद्योग भारती का सहयोग

Event Date: 21/08/2025
NULL,
UTTAR PRADESH

21 अगस्त, विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, लखनऊ अंचल ने लघु उद्योग भारती के सहयोग से गोमती नगर स्थित बैंक परिसर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लघु एवं मध्यम उद्योग (MSME) से जुड़े उद्यमियों को बैंक द्वारा प्रदान की जा रही योजनाओं, उत्पादों और सेवाओं की जानकारी देना और उन्हें बैंकिंग सुविधाओं का अधिकतम लाभ दिलाना था। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अंचल प्रमुख राजेश कुमार ने कहा कि लघु एवं मध्यम उद्योग आज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। वर्ष 2014 से अब तक MSME सेक्टर में 34 करोड़ से अधिक रोजगार सृजित किए जा चुके हैं, और भारत के कुल निर्यात में MSME का योगदान लगभग 45% है, जबकि देश की कुल GDP में इसका हिस्सा लगभग 30% है। लघु उद्योग भारती की ओर से प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, राज्य उपाध्यक्ष रीता मित्तल एवं लखनऊ इकाई अध्यक्ष केशव माथुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उद्यमियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बैंक और उद्योगों के बीच बेहतर तालमेल बनता है और वित्तीय सहायता तक पहुँच आसान होती है, जिससे न केवल मौजूदा उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि नए उद्यमियों को भी व्यवसाय शुरू करने और आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और लघु उद्योग भारती के बीच यह साझेदारी भविष्य में और मजबूत होगी, जिससे प्रदेश के MSME सेक्टर को नई दिशा और गति मिलेगी।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please