विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर लघु उद्योग भारती, जोधपुर प्रान्त द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में “एक पेड़ अपने उद्योग के नाम” अभियान के अंतर्गत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल के तहत लघु उद्योग भारती कार्यालय के सामने मुख्य सड़क पर 21 विभिन्न प्रजातियों के औषधीय व छायादार पौधे ट्री-गार्ड सहित लगाए गए। इस अवसर पर जोधपुर प्रान्त की सभी इकाइयों ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वृहद पौधारोपण कर योगदान दिया।
इस दिन भवन सभागार में पर्यावरण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें विभिन्न आयु वर्गों के बच्चों ने भाग लिया और रचनात्मक चित्रों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संदेश दिया। प्रतिभागियों की रचनात्मकता और जागरूकता की सराहना की गई। प्रतियोगिता में 5-10 आयु वर्ग में ध्रुही, गर्वी लोहिया और ध्याना क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। 11-20 आयु वर्ग में भरत, रेखा विश्नोई और अदिति तथा 20 वर्ष से अधिक की श्रेणी में भगवती भाटी, अंजू लूकड़ और जिया हरप्लानी विजेता रहे।
लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम ओझा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति को देवतुल्य माना गया है और वृक्षों को जीवनदायी ऑक्सीजन बैंक की तरह देखा जाता है। उन्होंने बताया कि देशभर की सभी इकाइयों द्वारा इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल, जोधपुर की क्षेत्रीय अधिकारी कामिनी सोनगरा ने अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। प्रान्त संयुक्त महासचिव श्रीमती बिंदु जैन ने कहा कि चित्रकला प्रतियोगिता केवल एक स्पर्धा नहीं बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता का माध्यम थी। महावीर चोपड़ा ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे ज्वलंत समस्या है और वृक्षारोपण ही इसका एकमात्र समाधान है।
इसके अतिरिक्त, प्रान्त संयुक्त महासचिव श्री सुरेश कुमार विश्नोई ने बताया कि 6 जून 2025 को प्रातः 6:30 बजे अशोक उद्यान के सामने, पाल रोड, जोधपुर में पक्षियों के लिए परिण्डा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित करना है, जिससे आमजन में पर्यावरण व जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके।
कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए और लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त परिवार द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर प्रदेश संयुक्त महामंत्री श्रीमती मंजू सारस्वत, प्रान्त उपाध्यक्ष श्री दीपक माथुर, रीको जोधपुर के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक श्री कुलदीप दाधीच, प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी श्री जगदीश चौधरी, जोधपुर महानगर अध्यक्ष श्री पंकज भंडारी, सचिव श्री राकेश चौरडिया, सूरसागर इकाई अध्यक्ष श्री नरेश परिहार, महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती मोना हरवानी, सचिव श्रीमती कंचन लोहिया, श्री अशोक कुमार गहलोत, श्री अशोक कुमार संचेती, श्री श्रीकांत शर्मा, श्री बृजमोहन पुरोहित, कोषाध्यक्ष श्रीमती शिल्पा अग्रवाल, सह-सचिव श्रीमती इन्दु चौपड़ा, श्रीमती नंदिनी बंसल, श्रीमती निधि सिंह, डॉ. संतोष आसेरी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

