विश्व युवा कौशल दिवस पर लघु उद्योग भारती जोधपुर द्वारा आयोजित प्रेरणादायक कार्यक्रम, युवाओं को मिली

Event Date: 15/07/2025
Jodhpur,
RAJASTHAN

विश्व युवा कौशल दिवस पर लघु उद्योग भारती जोधपुर द्वारा आयोजित प्रेरणादायक कार्यक्रम, युवाओं को मिली तकनीकी शिक्षा सामग्री

लघु उद्योग भारती, जोधपुर प्रांत द्वारा संचालित कौशल विकास केंद्र में आज विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को शैक्षिक पाठ्यक्रम सामग्री किट वितरित की गई, जिससे उन्हें प्रोत्साहन मिला और उनके कौशल विकास पथ को एक नई दिशा मिली।

कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाने के लिए लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम ओझा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रांत प्रभारी श्री महावीर चौपड़ा, प्रांत उपाध्यक्ष श्री हरीश लोहिया, उपनिदेशक, रोजगार कार्यालय जोधपुर श्री आनंद कुमार सुथार, तथा राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम (RSLDC) के जिला समन्वयक श्री अर्जुन जागिड विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में श्री घनश्याम ओझा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “तकनीकी दक्षता आज के समय की सबसे बड़ी पूंजी है। यदि युवा तकनीकी रूप से दक्ष बनते हैं, तो वे न केवल अपने भविष्य को संवार सकते हैं, बल्कि देश को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित भी कर सकते हैं।”
श्री आनंद कुमार सुथार ने प्रशिक्षणार्थियों को उद्योगों में प्रभावी भागीदारी और स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया, जबकि श्री अर्जुन जागिड ने राजस्थान सरकार द्वारा युवाओं और महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर कौशल विकास केंद्र का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस आयोजन से प्रेरणा प्राप्त की और अपने कौशल को निखारने का संकल्प लिया।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please