आज शाहपुरा (भीलवाड़ा) में लघु उद्योग भारती की नई इकाई के गठन हेतु प्राथमिक बैठक आयोजित की गई।
इस अवसर पर प्रदेश संयुक्त महामंत्री श्री रवीन्द्र जी जाजू, चित्तौड़ अंचल अध्यक्ष श्री महेश जी, और भीलवाड़ा मुख्य इकाई अध्यक्ष श्री शंभू प्रसाद जी काबरा ने शाहपुरा के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ विचार-विमर्श किया।
बैठक में श्री सत्यप्रकाश जी काबरा, श्री कमल जी मनियार, श्री गोपाल सिंह जी, श्री दामोदर जी मूंदड़ा, श्री गणेश जी जीनगर, डॉ. सुमित जी छाजेड़, श्री गोविन्द जी राणावत, श्री बजरंग सिंह जी राणावत और श्री किशन जी राव ने सहभागिता की।
यह बैठक शाहपुरा में संगठन विस्तार और औद्योगिक समुदाय को संगठित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही।

