लघु उद्योग भारती इकाई नीमराना द्वारा दिनांक 09 मार्च 2026 को शीतला माता मंदिर मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल की विशेष व्यवस्था की गई। इस सेवा कार्य का आयोजन श्रीमान किरोड़ी लाल सिकंदर जी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में अत्यंत सुचारु रूप से संपन्न हुआ।
मेले में बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं को गर्म मौसम के बीच शीतल जल उपलब्ध कराकर सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया। लघु उद्योग भारती के इस सामाजिक दायित्व एवं जनसेवा के कार्य की सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की।
इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने भी सक्रिय रूप से सहयोग करते हुए व्यवस्था को सफल बनाया। लघु उद्योग भारती इकाई नीमराना द्वारा किया गया यह सेवा कार्य समाज के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता और सेवा भावना को दर्शाता है।

