12 अगस्त को सक्षम भारत कौशल विकास केंद्र में लघु उद्योग भारती महिला इकाई की मासिक बैठक उत्साहपूर्वक आयोजित की गई। बैठक में कौशल विकास केंद्र की वर्तमान स्थिति, आगामी कार्यशालाओं की योजना और बैच गठन में सुधार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। सदस्यता अभियान के तहत पदाधिकारियों के लिए लक्ष्यों एवं प्रचार रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। सितंबर माह में प्रस्तावित औद्योगिक भ्रमण के संभावित स्थानों और समन्वय की जिम्मेदारियाँ तय की गईं। साथ ही, 4–5 अक्टूबर को आयोजित होने वाली प्रदर्शनी के लिए सरकारी सहयोग या एमएसएमई भागीदारी मिलने पर क्रियान्वयन की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। बैठक में शिवानी यादव, रूपाली गुप्ता, रुचि सोढ़ी, सोनिया गुप्ता, कविता सैनी, अल्का सिंह, पारुल अग्रवाल, वंदना भाटिया, रूबी सुराना, शुचि गुप्ता, शिवानी शर्मा, सुनेश चौहान और प्रिया खण्डेलवाल उपस्थित रहीं।

