आज दिनांक 25 जून 2025 को लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई, जिसमें महिला इकाई की सक्रिय सदस्यों के साथ-साथ अन्य सदस्यों ने भी सहभागिता की। बैठक की शुरुआत नए सदस्यों के परिचय से हुई, जिन्हें कार्यकारिणी टीम से परिचित कराया गया। बैठक में आगामी 27 जून को विजय सॉल्वेक्स में आयोजित होने वाले “विभाग संपर्क विवाद शिविर” की तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही जुलाई माह में महिला उद्यमियों हेतु प्रेरणादायक औद्योगिक इकाइयों के भ्रमण के अंतर्गत “हैवेल्स कंपनी” के विजिट पर चर्चा की गई। सदस्यता बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया, रेफरल और आगामी कार्यक्रमों में प्रचार-प्रसार की रणनीति बनाई गई। इसके अतिरिक्त, DIC एवं लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वावधान में प्रस्तावित आगामी प्रदर्शनी की संभावित तिथि, स्थान, थीम और स्वरूप पर भी विचार किया गया। सभी गतिविधियों के दस्तावेजों को समय पर एवं व्यवस्थित रूप से तैयार करने हेतु सदस्यों को प्रेरित किया गया। कुछ सदस्यों ने आगामी महीनों में कौशल विकास प्रशिक्षण एवं वर्कशॉप्स के आयोजन हेतु अपने सुझाव प्रस्तुत किए, जिन पर अगली बैठक में विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस बैठक में शिवानी यादव, रूपाली गुप्ता, रुचि सोढ़ी, सोनिया गुप्ता, पारूल अग्रवाल, अलका सिंह, कविता सैनी, वंदना भाटिया, आस्था शर्मा, रूबी सुराना, सुची गुप्ता, शिप्रा वर्मा, सुनेश चौहान, कल्पना शर्मा, शिखा शर्मा, जसप्रीत कौर और निशु जैन सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहीं। बैठक के सफल आयोजन हेतु सभी प्रतिभागी सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद।
– कविता सैनी, सह सचिव

