दिनांक 24 मई 2025 को आर्य समाज भवन, विज्ञान नगर, कोटा में आयोजित भावपूर्ण सिंदूर यात्रा कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती महिला इकाई, कोटा की 20 सदस्याओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और इस आयोजन को सफल एवं प्रेरणादायी बनाया। सभी सदस्यों की सेवा भावना, सहभागिता और संगठन के प्रति समर्पण उल्लेखनीय रहा। विशेष रूप से महिला इकाई द्वारा श्रद्धालुओं के लिए छाछ वितरण सेवा ने इस कार्यक्रम को न केवल यादगार, बल्कि सौहार्दपूर्ण और जनसेवा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बना दिया।
लघु उद्योग भारती महिला इकाई, कोटा की अध्यक्ष श्रीमती चांदनी पोद्दार, सचिव श्रीमती निहारिका गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती अलका अग्रवाल के नेतृत्व में इस पूरे आयोजन में जो आत्मीयता और समर्पण देखने को मिला, वह नारी शक्ति की प्रेरक मिसाल है। हम इस सहयोग एवं सेवा के लिए समस्त महिला सदस्यों का हृदय से आभार प्रकट करते हैं और नारी शक्ति को शत-शत नमन करते हैं।

