सूरतगढ़ में लघु उद्योग भारती की बैठक एवं कार्यकारिणी गठन
लघु उद्योग भारती की बैठक सूरतगढ़ के अग्रसेन भवन में आयोजित की गई, जिसमें जोधपुर प्रांत से श्रीमती बिंदु जी एवं संरक्षक श्री सुभाष जी गुप्ता ने अध्यक्षता की।
बैठक का मुख्य उद्देश्य लघु उद्योग भारती सूरतगढ़ इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन था। सर्वसम्मति से निम्न कार्यकारिणी घोषित की गई –
अध्यक्ष – मांगी लाल छिम्पा
उपाध्यक्ष – विनोद शर्मा
सचिव – विकास मित्तल
कोषाध्यक्ष – (स्थान रिक्त)
बैठक में विभिन्न उद्योगों से संबंधित समस्याओं एवं उनके समाधान पर भी चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने संगठन को सशक्त बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए।

