सूरत में उद्यमी सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाशजी भाई, अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम ओझा, निवर्तमान अध्यक्ष श्री बलदेव भाई प्रजापति, राष्ट्रीय सचिव श्री नरेश पारीक, गुजरात अध्यक्ष श्री प्रकाश पटेल, महामंत्री श्री ईश्वर सज्जन और सूरत की विधायक श्रीमती संगीता बेन पटेल उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में 800 से अधिक उद्यमी उपस्थित थे।
सूरत लघु उद्योग भारती ने एक नया इतिहास रचा है। सूरत के भाई विक्रम सिंहजी शेखावत और राम अवतार जी पारीक एवं उनकी टीम ने केवल 45 दिनों में 1151 नए सदस्य बनाकर फॉर्म और चेक जमा किए। साथ ही, अगले एक महीने में 2151 और एक वर्ष में 5100 सदस्य बनाने की घोषणा भी की।
टीम सूरत को बहुत-बहुत बधाई! इस अवसर पर वापी इकाई ने भी 100 नए सदस्यों के फॉर्म और चेक जमा किए। सभी को बहुत-बहुत बधाई!

