23-24 अगस्त 2025 को भोपाल के गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एमएसएमई कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले स्टार्टअप एवं उद्यमी महाकुंभ 2025 तथा प्रदेश वार्षिक सम्मेलन की तैयारियों के अंतर्गत लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि मंडल ने माननीय कृषि मंत्री श्री एदल सिंह कंसाना से सौजन्य भेंट की और उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में संगठन की ओर से प्रदेश महामंत्री श्री अरुण सोनी, प्रदेश वार्षिक सम्मेलन के संयोजक श्री राजेश गर्ग एवं श्री राजेश पसारी (उज्जैन) की उपस्थिति रही।

