प्रेस विज्ञप्ति
एसबीआई और लघु उद्योग भारती(सर्विस इकाई) ने मिलकर SME उद्यमियों को किया सशक्त
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और लघु उद्योग भारती(सर्विस इकाई) के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 02 सितंबर 2024 को SME कम्स्टर एजुकेशनल प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम होटल ग्रांड ढिल्लन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य लघु और सूक्ष्म उद्यमियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और डिजिटल बैंकिंग के बारे में जानकारी प्रदान करना था, जिससे वे अपने व्यवसाय को विकसित करने में मदद मिल सके।
इस कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक लघु एवम मध्यम उधम एवम सरकारी प्रायोजित योजना इकाई श्री राम चंद्र मिश्रा ने सरकार की सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से उपस्थित सभी लघु उद्यमियों को सारगर्भित जानकारी प्रदान की। सर्विस इकाई के दुर्गा प्रसाद जी ने अपने उद्बोधन में बताया कि एसबीआई ने एलयूबी के प्रस्ताव को तत्काल स्वीकार करके इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लघु उद्योग भारती दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष एवम स्वावलंबी भारत अभियान के प्रांत सह समन्वयक संजय चौबे ने बताया कि एसबीआई के अधिकारियों ने डिजिटल बैंकिंग के बारे में बहुत अच्छी जानकारी प्रदान की है यह जानकारी लघु सुक्ष्म उधमियों के लिए मिल का पत्थर साबित होगी।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती विभिन्न इकाइयों के सदस्य अजय अग्रवाल, भूषण अग्रवाल, लघु उद्योग भारती के सदस्य एवम टेडेसरा इंडस्ट्रीयल एरिया के प्रसिद्ध उद्योगपति जिनेद्र सुराना भी शामिल रहे।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के उप महाप्रबंधक श्री राम चंद्र मिश्रा ने कहा कि, “हम SMEs को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह कार्यक्रम हमारे इसी प्रयास का एक हिस्सा है।”
लघु उद्योग भारती के पूर्व अध्यक्ष संजय चौबे ने कहा कि, “यह कार्यक्रम SMEs के लिए एक सुनहरा अवसर है। हम उम्मीद करते हैं कि इस कार्यक्रम से SMEs को अपने व्यवसाय को बढ़ाने में मदद मिलेगी।”
आगे लघु उद्योग भारती के पूर्व अध्यक्ष संजय चौबे ने बताया की इस कार्यक्रम के माध्यम से लघु और सूक्ष्म उद्यमियों को अपने व्यवसाय को विकसित करने के लिए आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान किया गया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और लघु उद्योग भारती के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम ने लघु और सूक्ष्म उद्यमियों को अपने व्यवसाय को विकसित करने में मदद करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
इस अवसर पर स्टेट बैंक के रीजनल ऑफिस रीजन 2 ने एक पुस्तक का प्रकाशन किया जिसका विमोचन भोपाल से पधारे श्री रामचंद्र जी मिश्रा डिप्टी जनरल मैनेजर भोपाल लघु उद्योग भारतीसर्विस इकाई के दुर्गा प्रसाद तथा रीजनल मैनेजर ने संपन्न किया l

