लघु उद्योग भारती महिला इकाई जोधपुर द्वारा “स्वयंसिद्धा राखी मेला” का आयोजन 25 और 26 जुलाई 2025 को LUB भवन में प्रातः 10:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक किया जा रहा है। इस मेले का उद्देश्य महिला उद्यमियों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जहाँ वे अपनी हस्तनिर्मित राखियों, पारंपरिक और स्वदेशी उत्पादों का प्रदर्शन व विक्रय कर सकें। मेले की बुकिंग प्रारंभ हो चुकी है। यह आयोजन आत्मनिर्भर महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला इकाई की अध्यक्ष मोना हरवानी एवं उनकी कार्यकारिणी द्वारा किया जा रहा है, जिसमें उपाध्यक्ष इंदु बाला अग्रवाल, नलिनी बंसल, सचिव कंचन लोहीया, संयुक्त सचिव निधि सिंह व ममता मानानी तथा कोषाध्यक्ष शिल्पा अग्रवाल शामिल हैं।

