#स्वाबलंबीभारतअभियान #मेरठ प्रांत के द्वारा बुलंदशहर जिले के #युवाओं को #स्वाबलंबन व #आत्मनिर्भर बनाने के लिए उत्साहित व प्रोत्साहित करने हेतु एक कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संयोजन प्रो० (डॉ०) राजेश गर्ग के नेतृत्व में #स्वावलंबीभारतअभियान की जिला बुलंदशहर की समिति द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में इस अभियान को पूरे देश मे मूर्त रूप प्रदान करने में भागीरथ प्रयास कर रहे स्वेदशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सहसंगठक आदरणीय श्री सतीश कुमार जी की मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रुप में गरिमामयी उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में बुलंदशहर लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद डॉ भोला सिंह जी व कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में नगर के प्रतिष्ठित उद्योगपति श्री संजय कुमार गौड़ जी उपस्थित रहे। नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों की भी इसमें गरिमामयी उपस्थिति रही। इसमें समाज को युवाओं के लिए #स्वरोजगार #स्वेदशी #कौशलविकास #उद्यमिता, #सहकारिता को अपनाने हेतु प्रोत्साहित करने व इस दिशा में मानसिकता परिवर्तन का आवाह्न किया गया। इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने हेतु संसाधनों के विकास हेतु जिले से लगभग पांच लाख रुपये के सहयोग का योगदान व संकल्प किया गया।

