लघु उद्योग भारती बरगवां अमकुही इकाई ने स्थापना दिवस पर जल सेवा का शुभारंभ
दिनांक 25 अप्रैल 2025 को, लघु उद्योग भारती के 32वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बरगवां अमकुही इकाई द्वारा एक प्रेरणादायक सेवा कार्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत बरगवां औद्योगिक क्षेत्र में एक भव्य जल मंदिर का उद्घाटन कर जल सेवा का आरंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य श्रमिकों, यात्रियों और स्थानीय जनता को शुद्ध जल उपलब्ध कराना है।
साथ ही, पशु-पक्षियों की आवश्यकता का ध्यान रखते हुए अमकुही एवं बरगवां औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर कुल 21 पानी की टंकियाँ स्थापित की गईं, जिससे जीव-जंतुओं को भी जल सुविधा सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर महाकौशल अंचल के सचिव श्री हरि सिंह भदौरिया एवं अंचल संयुक्त सचिव श्री मुरलीधर रतनानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन प्रभारी श्री राजकुमार आसरानी द्वारा किया गया। इकाई उपाध्यक्ष श्री सुरेश रतनानी, सचिव श्री मनीष कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष श्री गुलशन सुंदरानी, कार्यकारिणी सदस्य श्री विजय नवानी तथा सदस्य श्री रवि खटवानी ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया।
स्थापना दिवस पर इस प्रकार के सेवा कार्य ने लघु उद्योग भारती की सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी के संकल्प को और अधिक सशक्त किया।

