DD News की टीम का निरीक्षण, लघु उद्योग भारती की पहल को बताया प्रेरणादायक

Event Date: 19/07/2025
Alwar,
RAJASTHAN

आज दिनांक 19 जुलाई 2025 को लघु उद्योग भारती द्वारा संचालित सक्षम भारत कौशल विकास केंद्र में एक महत्वपूर्ण और उत्साहजनक अवसर देखने को मिला, जब DD News के वरिष्ठ पत्रकार का केंद्र पर आगमन हुआ। पत्रकार महोदय ने केंद्र में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण किया और प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं व बालिकाओं से आत्मीय बातचीत की। उन्होंने उनके अनुभव, सीखने की प्रक्रिया, और इससे होने वाले सामाजिक व आर्थिक प्रभाव को समझने के लिए इंटरव्यू भी लिया।

इस दौरान लघु उद्योग भारती की अध्यक्षा शिवानी यादव एवं केंद्र संयोजिका सोनिया गुप्ता ने DD News टीम को न केवल केंद्र की कार्यप्रणाली से अवगत कराया, बल्कि यह भी बताया कि कैसे यह केंद्र महिलाओं को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर कर रहा है। केंद्र में चल रही गतिविधियों, जैसे सिलाई, ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर शिक्षा इत्यादि, का विस्तृत प्रदर्शन भी किया गया।

यह गर्व की बात है कि राष्ट्रीय स्तर का मीडिया संस्थान हमारे केंद्र के प्रयासों की सराहना कर रहा है। इससे जहां एक ओर प्रशिक्षुओं का मनोबल बढ़ा है, वहीं सभी प्रशिक्षकों एवं टीम सदस्यों को अपने कार्य को और अधिक समर्पण, गुणवत्ता एवं नवाचार के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा भी मिली है। यह केंद्र समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक सशक्त उदाहरण बनता जा रहा है।

धन्यवाद,
कविता सैनी
(सचिव)

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please