18 फरवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे Hotel Sarovar Premiere Alwar में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, अलवर द्वारा पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत “एक जिला एक उत्पाद (ODOP)” विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का उद्देश्य ODOP के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देना तथा विभागीय योजनाओं एवं नीतियों के प्रति उद्यमियों में जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं — MSME नीति, ODOP नीति, एक्सपोर्ट नीति, विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना — की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
विषय विशेषज्ञों द्वारा वेबसाइट डेवलपमेंट, ई-कॉमर्स, डिजिटल मार्केटिंग तथा कैटलॉग डेवलपमेंट पर व्यावहारिक एवं उपयोगी मार्गदर्शन दिया गया, जिससे उद्यमियों को अपने उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाने की दिशा में नई प्रेरणा मिली।
कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती महिला इकाई, अलवर की सदस्याओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। उन्होंने योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अपने उद्यमों के विस्तार, ब्रांडिंग एवं डिजिटल उपस्थिति को सशक्त बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव और मार्गदर्शन प्राप्त किया।
कार्यशाला में उपस्थित उद्यमियों एवं युवाओं के साथ स्वरोजगार, नवाचार एवं उत्पाद विकास के नए अवसरों पर सार्थक संवाद हुआ। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
सादर
लघु उद्योग भारती महिला विंग, अलवर

