लघु उद्योग भारती महाराष्ट्र द्वारा मासिक कार्यक्रम के अंतर्गत “Ease of Doing Business: Empowering Entrepreneurs – Challenges & Solutions” विषय पर एक विचारशील चर्चा का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 25 अप्रैल (शुक्रवार), शाम 6:00 बजे से रात 8:00 बजे तक, अबासाहेब गरवारे कॉलेज कैम्पस, सावरकर हॉल, कर्वे रोड, गरवारे मेट्रो स्टेशन के पास, पुणे में आयोजित होगा। कार्यक्रम में महाराष्ट्र लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष श्री अमित घैसास और सह मंत्री श्री मंदार लेले विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
चर्चा का उद्देश्य पुणे क्षेत्र के उद्यमियों को व्यवसाय संचालन में आ रही चुनौतियों को साझा करने, उनके समाधान के लिए सुझाव प्राप्त करने तथा सरकार से अपेक्षित सहयोग की रणनीति तैयार करना है। साथ ही, कार्यक्रम में उपस्थित उद्यमियों से संबंधित मुद्दों और दस्तावेज़ों को एकत्रित किया जाएगा ताकि उन्हें उपयुक्त मंच पर प्रस्तुत किया जा सके।
इस कार्यक्रम में भागीदारी के लिए शुल्क निम्नानुसार निर्धारित किया गया है:
सदस्य हेतु ₹200 तथा गैर-सदस्य हेतु ₹300।
शुल्क का भुगतान UPI ID 9881732144@timecosmos पर किया जा सकता है।
यह कार्यक्रम न केवल नेटवर्किंग और विचार-विमर्श का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा, बल्कि सरकारी संवाद और नीतिगत सुझावों के लिए एक प्रभावी मंच भी साबित होगा।

