Ease of Doing Business को लेकर लघु उद्योग भारती दिल्ली की MCD के साथ निर्णायक बैठक

Event Date: 19/06/2025
NULL,
DELHI

आज लघु उद्योग भारती – दिल्ली के नेतृत्व में माननीय मेयर श्री इकबाल सिंह जी और MCD कमिश्नर के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें MCD फैक्ट्री लाइसेंस प्रक्रिया से संबंधित “Ease of Doing Business” के वर्षों पुराने मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। यह उच्चस्तरीय बैठक लघु उद्योग भारती दिल्ली के अध्यक्ष श्री दिवान चंद गुप्ता जी के नेतृत्व में हुई, जिसमें पूर्व अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र नागपाल जी, उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता श्री वरुण मित्तल जी, श्री मुकेश गुप्ता जी, श्री संजय गौड़ जी, संयुक्त महासचिव श्री सुमित गोयल जी तथा दिल्ली टीम के अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में MSMEs को फैक्ट्री लाइसेंस प्राप्त करने व नवीनीकरण में आ रही जमीनी चुनौतियों को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया गया। माननीय मेयर और कमिश्नर ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही उद्योग हितैषी सुधार लागू किए जाएंगे और उसके परिणाम शीघ्र देखने को मिलेंगे। यह बैठक दिल्ली में औद्योगिक विकास को गति देने और प्रक्रियाओं को सरल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। लघु उद्योग भारती – दिल्ली, उद्यमियों के साथ मिलकर एक सशक्त और सहज व्यापारिक माहौल बनाने के लिए कटिबद्ध है।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please