आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन में लघु उद्योग भारती संगठन द्वारा केंद्रीय वित्त मंत्री माननीया श्रीमती निर्मला सीतारमण जी से भेंट की गई। यह भेंट केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी जी तथा राजस्थान सरकार के उद्योग एवं खेल मंत्री माननीय श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जी के नेतृत्व में राजस्थान प्रदेश के मार्बल एवं ग्रेनाइट उद्योग के प्रतिनिधि मंडल के साथ संपन्न हुई।
बैठक में उद्योग जगत से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रमुख रूप से ग्रेनाइट एवं मार्बल पर वर्तमान में लागू 18% GST को घटाकर 5% किए जाने का अनुरोध किया गया। साथ ही, खनन विभाग द्वारा वर्ष 2017-18 की रॉयल्टी पर जारी किए जा रहे GST नोटिसों को भी प्रमुखता से उठाया गया। इन विषयों पर माननीया वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण जी ने गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव श्री नरेश पारीक जी, राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश अग्रवाल जी सहित श्री कपिल खुराना (उदयपुर), श्री रमन बंसल, एवं श्री रामनिवास (जालोर) भी उपस्थित रहे।
लघु उद्योग भारती परिवार की ओर से राजस्थान के उद्योग मंत्री माननीय श्री राज्यवर्धन राठौड़ जी का इस महत्वपूर्ण संवाद हेतु विशेष आभार व्यक्त किया गया।

