ICAI गुवाहाटी शाखा द्वारा आयोजित MSME महोत्सव में लघु उद्योग भारती एवं महिला समिति की सक्रिय भागीदार

Event Date: 27/06/2025
NULL,
NORTH EAST REGION

आज ICAI गुवाहाटी शाखा द्वारा आयोजित एमएसएमई महोत्सव कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती (लुब) के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। यह आयोजन एमएसएमई सेक्टर को प्रोत्साहन, जानकारी और नेटवर्किंग का एक सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि इसमें लुब महिला समिति की भी गरिमामयी भागीदारी रही। महिला समिति की सदस्यों को स्पीकर के रूप में आमंत्रित किया गया, जहां उन्होंने महिला उद्यमिता, एमएसएमई क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका और उनकी चुनौतियों पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए। उनके अनुभव और सुझावों ने न केवल उपस्थित श्रोताओं को प्रेरित किया बल्कि महिला नेतृत्व की भूमिका को भी सशक्त रूप से सामने रखा।

कार्यक्रम के दौरान लुब के साथियों ने एमएसएमई से जुड़ी योजनाओं, औद्योगिक अवसरों और नीति संबंधित विषयों पर विचार साझा किए, जिससे समस्त प्रतिभागियों को लाभ हुआ। यह सहभागिता लघु उद्योग भारती और ICAI जैसे संस्थानों के बीच सहयोग और समन्वय का एक प्रभावशाली उदाहरण रही।

 

 

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please