#LUB_मध्यप्रदेश #कटनी इकाई द्वारा #lub_स्थापनादिवस के तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रथम दिवस वरिष्ठ उद्यमी सम्मान एवं नव उद्यमी सम्मान के रूप में मनाया गया।जिसमें वरिष्ठ उद्यमियों में श्री लोकचंद उधवानी जी, श्री रतन अग्रवाल जी ,श्री ठाकुर दास रंगलानी जी, एवं नव उद्यमी में श्री ऋषभ मित्तल जी, श्री हिमांशु असरानी जी एवं श्री गुलशन सुंदरानी जी का सम्मान किया गया।
कटनी शहर के वरिष्ठ C.A.श्री संदीप पटोरिया जी के द्वारा बजट उपरांत GST, #MSME नियम एवं इनकम टैक्स में आए बदलाव के बारे में एक कार्यशाला का संबोधन किया गया तथा लघु उद्योग भारती परिवार ने 1,11,111 रुपए की राशि सेवा कार्य के रूप में कुपोषित बच्चों को कुपोषण से दूर करने हेतु माननीय कलेक्टर महोदय अवी प्रसाद जी की उपस्थिति में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नयन सिंह जी को “अटल बाल मित्र योजना” के अंतर्गत दान में दी।

