#lub #सुसनेर इकाई की मासिक बैठक में ग्राम शिल्पी प्रकोष्ठ के प्रांत संयोजक श्री राजेश जी देशमुख जागीरदार साहब ने कटनी सम्मेलन में सम्मिलित हुए सदस्यों से कटनी में हुए क्षेत्रीय सम्मेलन पर चर्चा की।
जागीरदार साहब ने बताया कि सुसनेर का औद्योगिक क्षेत्र लगभग तैयार है और बहुत जल्द सुसनेर के नवीन औद्योगिक क्षेत्र में प्लॉट आवंटन किया जाएगा। जिसके लिए सभी सदस्यों को आगामी मासिक बैठक से पूर्व उद्योग निर्धारित कर(किसको कौन सा उद्योग लगाना है) जरूरी दस्तावेज तैयार कराने का आग्रह किया।

