LUB महिला इकाई मुरैना की मासिक बैठक संपन्न हुई। जिसमें आगामी कार्यक्रमो पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें सर्व सहमति से निर्णय लिया गया। आगामी त्योहार रक्षाबंधन पर स्वयंसिद्धा का आयोजन 10 – 11 अगस्त, शनिवार रविवार को को किया जाएगा। मीटिंग में लघु उद्योग भारती महिला इकाई की प्रभारी श्रीमती सीमा मिश्रा जी वर्चुअली मीटिंग में सम्मिलित हुई और उन्होंने अपने विचारों से सभी सदस्यों को मोटिवेट किया । मीटिंग में महिला इकाई की सभी मेंबर उपस्थित रहे।

