<p>Lub काशी प्रांत ने श्री तिरुचि एन शिवा राज्य सभा सांसद तथा अध्यक्ष ससंदीय स्थाई समिति के साथ एमएसएमई सेक्टर में विकास की जानकारी पर बैठक की काशी के कुटीर उद्योग बनारसी साड़ी एवं कालीन में कौशल विकास प्रशिक्षण द्वारा नए विद्यार्थियों को बढ़ावा देने हेतु टूल रूम स्थापना की माग की आज कंटोमेंट स्थित होटल में उद्योग संबंधी संसदीय स्थाई समिति का अध्यन दौरा बैठक अयोजित हुई। श्री तिरुचि एन शिवा जीसांसद राज्य सभा/अध्यक्ष संसदीय स्थाई समिति की अध्यक्षता मे काशी में उद्योग जगत में आ रही कठिनाइयों तथा एमएसएमई सेक्टर विकास की जानकारी प्राप्त करने हेतु उद्यमियों के साथ बैठक किया जिसमें सभी बैंक , एमएसएमई, खादी ग्रामोद्योग,जिला उद्योग केन्द्र के अधिकारियो ने भाग लिया। राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष लघु उद्योग भारती काशी प्रान्त ने संसदीय समिति के सदस्यों को बताया की काशी की पहचान बनारसी साड़ी से है असली बनारसी साड़ी हथकरघा से निर्मित होती है। यदि हथकरघा में तकनीकी उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाय तो पूर्वांचल के बुनकरों तथा अन्य बेरोजगार युवक, युवतियों को इसका लाभ मिलेगा। क्योंकि पावरलूम से तो चीन अथवा भारत के किसी भी प्रदेश में बनारसी साड़ी बनाई जा सकती है परंतु वह असली बनारसी साड़ी नही होती है। लघु उद्योग भारती संगठन की मांग पर वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री जी के ससदीय छेत्र काशी में टूल रूम की स्थापना हेतु एमएसएमई विभाग ने 200 करोड़ रूपए अनुमोदित करते हुए टूल रूम स्थापना की सहमति प्रदान किया था परंतु दुर्भाग्य वश आज तक काशी में टूल रूम की स्थापना नही हो सकी है ।जबकि इसके बाद एमएसएमई विभाग द्वारा कानपुर में टूल रूम बना दिया गया है। यदि निर्धारित समय पर बनारस में टूल रूम बना होता तो पूर्वांचल के बच्चो को कौशल विकास का प्रशिक्षण मिलता और काशी सहित पूर्वांचल के उद्योग जगत को टेक्निकल एजुकेशन प्राप्त कारीगर मिलते। जिससे प्रधानमंत्री जी के सपनो को साकार किया जा सकता था।सर्वेश श्रीवास्तव ने पीएमजीपी बैंक ऋण आवेदन के बारे मै बताया की बैंक अधिकारी बिना बंधक के बेंक लोन देने से इंकार करते हैं। जिसके कारण जरूरतमंद को समय पर ऋण उपलब्ध नहीं हो पाता है। सांसदीय समिति के सदस्यों ने इन बातो को गंभीरता से लेते हुए अधिकारीयों को निर्देश दिया तथा लघु उद्योग भारती अध्यक्ष को संसदीय समिति के ई मेल पर लिखित रूप से देने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में सर्वेश श्रीवास्तव,राजेश तिवारी, बरनवाल, राजेश भाटिया उद्यमी शामिल थे।</p>

