दिनांक 11 मई 2025, रविवार को लघु उद्योग भारती ब्यावर की मुख्य इकाई एवं महिला इकाई के लिए वर्ष 2025–2027 के कार्यकाल हेतु दायित्व ग्रहण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन की मुख्य इकाई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी श्री सचिन नाहर को सौंपी गई, जबकि सचिव के रूप में श्री गगन भारद्वाज और कोषाध्यक्ष के रूप में श्री अनिकेत अंबुरे ने अपना दायित्व ग्रहण किया। साथ ही महिला इकाई, ब्यावर की कमान श्रीमती अर्पिता जी को अध्यक्षा के रूप में सौंपी गई, जिनके साथ सचिव पद की जिम्मेदारी श्रीमती उर्वशी जी और कोषाध्यक्ष का दायित्व श्रीमती रश्मि जी को प्रदान किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों एवं अतिथियों ने नवगठित टीम को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं समर्थन प्रदान किया। कार्यक्रम भारत माता की जय के उद्घोष के साथ उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ।

