Marmomac 2025, Verona (Italy) में India Stonemart 2026 स्टॉल का भव्य उद्घाटन

Event Date: 24/09/2025
NULL,
RAJASTHAN

Marmomac 2025, Verona (Italy) में India Stonemart 2026 स्टॉल का भव्य उद्घाटन

वेरोना (इटली), 23 सितम्बर 2025
विश्व प्रसिद्ध पत्थर प्रदर्शनी Marmomac 2025 में आज India Stonemart 2026 स्टॉल का भव्य उद्घाटन हुआ। उद्घाटन भारत के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने किया। इस अवसर पर श्री लावण्य कुमार (कॉन्सुलेट जनरल, मिलान) एवं श्रीमती शिवांगी स्वर्णकर, IAS (प्रबंध निदेशक, RIICO) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उद्घाटन के पश्चात माननीय मंत्री को मेले के औपचारिक समारोह में Guest of Honour के रूप में आमंत्रित किया गया, जहाँ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शकों एवं व्यापारिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति में Marmomac 2025 Exhibition का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और भारतीय कंपनियों के स्टॉलों का दौरा किया। भारतीय प्रदर्शकों से बातचीत कर उन्होंने उनकी गतिविधियों को समझा तथा अंतरराष्ट्रीय पत्थर संघों और प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श किया।

राजस्थान से आए उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल में श्री नरेश पारीक, श्री नटवरलाल अजमेरा, श्री अरुण जाजोदिया, श्री पुखराज जैन, श्री राकेश गुप्ता और श्री मुकुल रस्तोगी शामिल रहे। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती (LUB) के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं FIGSI (Federation of Indian Granite and Stone Industry) के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

इस वर्ष Marmomac में भारत की ओर से लगभग 55 कंपनियों ने सक्रिय भागीदारी की, जो भारतीय पत्थर उद्योग की वैश्विक उपस्थिति और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को दर्शाता है।

माननीय मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय संघों एवं विभिन्न देशों से आए पत्थर आयातकों के प्रतिनिधियों से मुलाक़ात की और उन्हें India Stonemart 2026 (5-8 फरवरी 2026, जयपुर) में प्रदर्शक और आगंतुक के रूप में भाग लेने का विशेष आमंत्रण दिया।

Centre for Development of Stones (CDOS) की यह पहल भारत एवं राजस्थान के पत्थर उद्योग की वैश्विक छवि को सुदृढ़ करेगी तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग और व्यापारिक अवसरों के नए मार्ग प्रशस्त करेगी।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please