सादर वन्दे,
"राष्ट्रोधारो लघु उद्यमै :"
लघु उद्योग भारती की इसी विचार धारा और लक्ष्य को क्रियान्वित करने के प्रयास स्वरूप आज दिनांक 16-9-24 को लघु उद्योग भारती महिला ईकाई द्वारा राष्ट्र हित में उद्यमिता को बढावा देने के उद्देशय से MITRC कॉलेज के इंजीनियरिंग और एमबीए फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स केलिए एक बिजनेस सेमिनार "स्टेप्स टू एंट्रेप्रेनयेरशिप" का आयोजन MITRC कैम्पस में कराया गया।
इस सेमिनार में लगभग 200 बच्चों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरूवात में अध्यक्ष शिवानी यादव जी ने लघु उद्योग भारती के कार्य और रूपरेखा के बारे मे जानकारी दी,सचिव अल्का जी ने स्वयंसिद्धा का महत्त्व साझा किया।
सेमिनार के मुख्य वक्ता श्री रमन सोनी जी(फाइनैंस औऱ कॉर्पोरेट ट्रेनर) ने एंट्रेप्रेनयेरशिप का महत्व समझाया औऱ उद्यमिता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
उद्यमिता का प्राथमिक उद्देश्य बेहतर वित्तीय स्थिरता का निर्माण करना औऱ राष्ट्र को आर्थिक विकास का लाभ देना है। उद्यमी के लिए उद्यमिता के लाभ हैं – कौशल प्राप्त करना, वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त करना, तथा प्रभावशाली लोगों के साथ नेटवर्किंग करना।
उद्यमिता अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करती है, जो न केवल आवश्यकता की पूर्ति के लिए सामाजिक परिवर्तन को सक्षम बनाती है, बल्कि उद्यमी के लिए राजस्व उत्पन्न करने में भी सहायक होती है, इस प्रकार उद्यमिता समाज के लिए रोजगार उपलब्ध कराती है और समुदायों का विकास करती है।ये सभी जानकारियां विद्यार्थियों से साझा की गई।
सेमिनार का मुख्य उद्देशय विद्यार्थियों को उद्यमिता की औऱ बढ़ावा देना था।इसमे में इंटरएक्टिव सेशन भी किया गया जिसमें श्रेष्ठ बिजनेस आईडिया देने वाले विद्यार्थियों को लघु उद्योग भारती की औऱ सम्मानित किया गया।
कॉलेज के प्रिंसिपल औऱ डायरेक्टर श्री एस के शर्मा जी द्वारा सभी का स्वागत औऱ सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की कॉर्डिनेटर कोषाध्यक्ष रूपाली गुप्ता जी द्वारा कार्यक्रम का मंच संचालन किया गया।
कार्यक्रम की कॉर्डिनेटर सह सचिव कविता सैनी जी के द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।कार्यक्रम में रुचि सोढ़ी, वंदना भाटिया, सूची डाटा, विशु महावर और मनीषा यादव भी उपस्थित रही।
सधन्यवाद
लघु उद्योग भारती महिला इकाई
अलवर

