लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई द्वारा उद्यमी सम्मेलन का आयोजन आगामी 8 अप्रैल 2025 (मंगलवार) को रिद्धि सिद्धि भवन, रानी बाजार, बीकानेर में किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे होगा और इसके उपरांत सभी सदस्यों के लिए सहभोज का आयोजन रहेगा। इस भव्य सम्मेलन में माननीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री श्री के.के. विश्नोई जी, अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश जी भाईसाहब, अखिल भारतीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी भाईसाहब, प्रदेश अध्यक्ष श्री शांतिलाल जी बालड़ भाईसाहब तथा प्रांत अध्यक्ष श्री महावीर जी चोपड़ा भाईसाहब अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। यह सम्मेलन बीकानेर इकाई के लिए संगठन को सशक्त करने और उद्यमियों को एकजुट कर विकास की नई दिशा देने का सशक्त मंच बनेगा। हमारा लक्ष्य इस सम्मेलन से पूर्व 500 सदस्य जोड़ने का है, जिसे हम सभी साथी मिलकर आसानी से पूरा कर सकते हैं। यदि हर सदस्य केवल 1 नया सदस्य जोड़ता है, तो यह लक्ष्य सहज ही प्राप्त हो सकता है। आप सभी से विनम्र आग्रह है कि कार्यक्रम की तिथि ध्यान में रखते हुए अपनी आगामी गतिविधियां निर्धारित करें और इस सम्मेलन में अपनी सक्रिय उपस्थिति देकर इसे सफल बनाएं, क्योंकि आपकी उपस्थिति ही हमारा संबल है।

