गुना में दिनांक 23 जून 2025 को शाम 5:00 बजे अशोक होटल, ए.बी. रोड, औद्योगिक क्षेत्र के समीप एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला “Raising and Accelerating MSME Performance (RAMP)” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की जा रही है।
इस कार्यशाला में एमपी एमएसएमई डेवलपमेंट पॉलिसी 2025, एमपी एमएसएमई लैंड रूल्स 2025, तथा एमपी स्टार्टअप पॉलिसी 2025 जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही LEAN, IPR एवं ZED स्कीम की जानकारी भी प्रतिभागियों को दी जाएगी।
इस आयोजन का संचालन मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है, जो कि राज्य की RAMP परियोजना की नोडल एजेंसी है। यह आयोजन एमएसएमई विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रायोजित है।
कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती को इंडस्ट्री पार्टनर तथा EY (Ernst & Young) को नॉलेज पार्टनर के रूप में शामिल किया गया है।
यह कार्यशाला एमएसएमई उद्यमियों, स्टार्टअप्स, नीति निर्माताओं एवं उद्योग संगठनों के लिए एक प्रभावशाली मंच सिद्ध होगी, जहाँ वे नवीनतम नीतियों और योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे तथा अपने उद्यम को आगे बढ़ाने हेतु दिशा तय कर सकेंगे।

