अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि लघु उद्योग भारती, किशनगढ़ इकाई द्वारा भारत सरकार की सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों की MSME ZED (Zero Defect Zero Effect) प्रमाणन योजना की आवश्यकता और इसके महत्वपूर्ण लाभों पर जानकारी देने हेतु 28 जनवरी 2025, मंगलवार को सायं 4:00 बजे किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन, किशनगढ़ में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रमाणन लागत पर सब्सिडी, हैंडहोल्डिंग सहायता, प्रौद्योगिकी उन्नयन, परिवहन रियायतें, ऋण लाभ आदि पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही गुणवत्तापूर्ण विनिर्माण और पर्यावरण के अनुकूल प्रक्रियाओं के बारे में भी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में आपकी गरिमामयी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है। विशेष: कार्यक्रमोपरांत रात्रि भोज हेतु आप सादर आमंत्रित हैं।
सादर,
लघु उद्योग भारती, किशनगढ़

