Events

Upcoming Events

All Events

लघु उद्योग भारती – गुजरात  कर्णावती जिला द्वारा आयोजित  GVMM इकाई & SANAND इकाई  सुभारम्भ कार्यक्रम

लघु उद्योग भारती – गुजरात
कर्णावती जिला द्वारा आयोजित
GVMM इकाई & SANAND इकाई
सुभारम्भ कार्यक्रम

सुभारम्भ : GVMM इकाई & SANAND इकाई

स्थल : Megma रेस्टोरेंट

इकाई शुभारम्भ कार्यक्रम में बहुत गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे जिसमें लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाशचंद जी भाईसाब, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी ओझा,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राजस्थान & गुजरात प्रभारी श्री बलदेव भाई प्रजापति, राष्ट्रीय मंत्री श्री श्याम सुन्दर सलूजा जी,गुजरात प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रकाश भाई पटेल, गुजरात प्रदेश महामंत्री श्री ईश्वर सज्जन जी, कर्णावती जिला अध्यक्ष श्री HS राजपूत जी एवं लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी उपस्थित रहे l

कार्यक्रम प्रारम्भ में राष्ट्रीय मंत्री श्री श्याम सुन्दर सलूजा जी ने लघु उद्योग भारती के कार्याप्रणाली के सन्दर्भ में कुछ शब्द कहे उसके पश्चात पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राजस्थान & गुजरात प्रभारी श्री बलदेव भाई प्रजापति जी ने भारत के सोने की चिड़िया कहे जाने के पीछे के विषय पर अपना उद्बोधन दिया एवं मार्गदर्शन के स्वरुप में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी ओझा जी ने आज के वर्त्तमान लघु उद्योग भारती के कार्यों पर प्रकाश डाला और साथ ही साथ संगठन के महत्व को समझाया उसके उपरांत आदरणीय श्री प्रकाशचंद जी भाईसाब ने लघु उद्योग का भारत के भुतकाल से वर्त्तमान तक भारत विकाश के सफर को स्पष्ट रूप से समझाया एवं उन्होंने भारत के उद्योग की कार्यकुशलता एवं निपूर्ण प्रतिभा पर भी रोशनी डाली l

Gvmm इकाई के अध्यक्ष पद पर श्री जब्बर सिंह जी एवं मंत्री पद पर श्री ललित शर्मा जी को कार्यभार सौपा गया l
Sanand इकाई के अध्यक्ष पद पर श्री समीर जी एवं मंत्री पद पर जिगनेश भट जी को कार्यभार सौपा गया l

इस कार्यक्रम में बहुत से सम्मानित महानुभाव उपस्थित रहे जिसमें GVMM के MD एवं पूर्व रोलिंग मिल अध्यक्ष श्री उगमराज जी हुंडिया, GVMM के चेयरमैन श्री भूपेंद्र भाई पारेख, GVMM के अध्यक्ष श्री दिनेश भाई शाह,अहमदाबाद स्टीलवेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री हनुमंत सिंह जी राठौड़ एवं स्टील फ्लैट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मनोहरलाल जी शर्मा जैसे बहुत से उद्यमियों ने अपने समय और योगदान से एक भव्य कार्यक्रम को उसकी पराकाष्ठा तक पहुँचाया l

सभी ने अपना अपना भरपूर योगदान दिया l भारत के विकास पथ पर लघु उद्योग भारती सदैव अडिग रहेगी एवं उद्योगहित द्वारा राष्ट्रहित का कार्य करती रहेगी l

धन्यवाद ????

भारत माता की जय ????

Event Date: 04/07/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती माधव नगर इकाई के द्वारा फायर सेफ्टी एवं एनओसी के कार्यक्रम का आयोजन किया गया

आज लघु उद्योग भारती माधव नगर इकाई के द्वारा फायर सेफ्टी एवं एनओसी के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें इंदौर से आए शासन द्वारा मान्यता प्राप्त फायर कंसलटेंट श्री जितेंद्र शर्मा जी,
महेंद्र सिंह डागुर जी- डागुर फायर सेफ्टी के प्रोपराइटर, एवं उनके अन्य सहयोगियों द्वारा उपरोक्त विषय पर जानकारी प्रदान की गई।
इस कार्यक्रम में सभी औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी को तकनीकी जानकारी,तथा NOC लेने की प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की गई।

Event Date: 04/07/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती आयुर्वेदिक उत्पात समूह इकाई का घटन हुआ ।

आज दिनांक 29/06/2024 को श्री प्रकाश चंद जी (अखिल भारतीय संघटन मंत्री , लघु उद्योग मंत्री ) की उपस्थिति में आज आयुर्वेदिक उत्पात समूह इकाई का घटन हुआ ।

जिसमें
1. मुख्य अतिथि – श्री डॉ अमर सिंह जी कविया , अनुज्ञापन अधिकारी , आयुर्वेद विभाग , राज सरकार ।

2. विशिष्ट अतिथि श्री डॉ महेश जी शर्मा , सलाहकार आयुष मंत्रालय – भारत सरकार

सुनीता शर्मा
प्रांत महामंत्री
लघु उद्योग भारती
जयपुर, उपस्थित रहे
कार्यक्रम के अंतर्गत आदरणीय प्रकाश जी भाई साहब का उद्बोधन प्राप्त हुआ जो सभी के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा
आयुर्वेदिक इकाई का गठन किया गया गठन के अंतर्गत संयोजक के रूप में श्रीमान विकास योगीराज जी को दायित्व दिया गया, सहसंयोजक के रूप में अनिरुद्ध गोस्वामी जी को दायित्व दिया गया, इसके बाद में प्रांत की बैठक भी रखी गई साथी आयुर्वेद के द्वारा किस तरह से निजी जीवन में अपना कर आरोग्य लाया जा सकता है इसके लिए एक सेमिनार भी रखी गई

सधन्यवाद

निवेदक –
विकास योगीराज
संयोजक , आयुर्वेद उत्पात समूह

अनिरुद्ध गोस्वामी
सह संयोजक , आयुर्वेद उत्पात समूह

Event Date: 29/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी बैठक अलवर मे सम्पन्न हुई

लघु उद्योग भारती राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी बैठक अलवर मे सम्पन्न हुई

आज लघु उद्योग भारती राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी बैठक अखिल भारतीय संगठनमंत्री आदरणीय श्री प्रकाशचन्दजी भाईसाहब, अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्यामजी ओझा, प्रदेश अध्यक्ष श्री शांतिलाल बालड एवं प्रदेश महामंत्री श्री योगेन्द्रकुमार शर्मा के सानिध्य मे अलवर मे सम्पन्न हुई। बैठक का आरम्भ संगठन मंत्र गायन कर मां भारती व भगवान विश्वकर्मा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

बैठक मे तीनों अंचलों व विभिन्न इकाईयों द्वारा किये गये संगठनात्मक, औद्योगिक एवं सेवा कार्यों की जानकारी व समीक्षा की। वर्तमान मे प्रदेश मे 154 पूर्ण इकाईयां, 27 संयोजक इकाईयों के साथ लगभग 10461 सदस्य है।

इस अवसर पर अखिल भारतीय संगठनमंत्री आदरणीय श्री प्रकाशचन्दजी भाईसाहब ने कहा कि लघु उद्योग भारती उद्योगों को एकमेव राष्ट्रव्यापी संगठन स्थापित हो चुका है। लघु उद्योग भारती उद्योगों व उद्यमियों के समस्याओं के निराकरण के लिये ही नही वरन् राष्ट्र के सभी उद्यमियों के मध्य मे राष्ट्र-भाव को प्रगाढ करने के लिये कार्यरत है। साथ ही उन्होने कहा कि कितनी भी विपरीत परिस्थितियां, विपरीत ताकतें, राष्ट्र की अक्षणता, सामाजिक व सांस्कृतिक धरोवरों को नुकसान पहंुचाने का प्रयास करती है तो लघु उद्योग भारती के सभी सदस्यगण उन सभी परिपेक्षों को ध्यान मे रखते हुए उनसे विचलित न होकर राष्ट्र के लिये कार्य करने के लिये सदैव तत्पर व उन्मुख रहे।

अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्यामजी ओझा ने कहा कि हमारे देश को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने मे हम सभी उद्यमियों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। उन्होने संगठन क्षमता एवं संगठन के दायित्व पर रहते हुए क्रियाशील रहने एवं परिणामोन्मुखी होने पर बल दिया।

उद्योगो से जुडे विभिन्न कमेटियों के संयोजकों ने औद्योगिक समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गयी जिसमें उद्योग विभाग संयोजक श्री महेन्द्र खुराना ने उद्योगों से संबंधित, श्री नटवरजी अजमेरा ने रिको से संबंधित, श्री योगेश गौतम ने वित्त व जीएसटी से संबधित, श्री राजेश गुप्ता अलवर ने विद्युत व सौलर से संबंधित, श्री महेन्द्र मिश्रा ने पर्यावरण से संबंधित एवं श्री मुकेशचन्द्र अग्रवाल ने खनन से संबंधित समस्याओं और सुझावों के बारे मे विस्तृत जानकारी दी।

बैठक मे स्वरोजगार, महिला उद्यमिता प्रोत्साहन स्वयंसिद्धा मेले, सोशल मीडिया के उपयोग एवं कौशल विकास केन्द्र से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गयी। बैठक मे राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद की विभिन्न योजनाओं के बारे मे जानकारी दी गयी।

बैठक मे प्रदेशाध्यक्ष श्री शांतिलाल बालड़ ने अपने उद्बोधन मे लघु उद्योग भारती द्वारा किये जा रहे कार्याें व उपलब्धियों की जानकारी देते हुए उद्योगो से संबंधित आ रही समस्याओं का निराकरण कैसे हो, उसके प्रस्तुतिकरण की विधि के बारे मे विस्तार से बताते हुए किये जा रहे प्रयासो एवं परिणामों पर जानकारी दी। उन्होने उद्योगो कीे विभिन्न समितियों को प्रत्येक माह सरकार व प्रशासनिक अधिकारी के साथ सामंजस्य बैठाकर समस्याओं के निराकरण सेतु के रूप मे कार्य करने को कहा।

कार्यक्रम मे अखिल भारतीय सचिव श्री नरेश पारीक, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल, जयपुर प्रान्त अध्यक्ष श्री सुधीर गर्ग, महामंत्री श्रीमती सुनिता शर्मा, चितौड प्रान्त अध्यक्ष श्री पवन गोयल, महामंत्री श्री प्रवीण गुप्ता, जोधपुर प्रान्त महामंत्री श्री विनय बम्ब, संयुक्त महासचिव श्री सुरेशकुमार विश्नोई श्रीमती बिन्दू जैन अलवर

Event Date: 01/07/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती महिला इकाई झालावाड़ की कोषाध्यक्ष मेघना जैन के घर पर इस माह की दूसरी बैठक आयोजित की

महिला इकाई झालावाड़ की कोषाध्यक्ष मेघना जैन के घर पर इस माह की दूसरी बैठक आयोजित की गईं। बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वयं सिद्धा एक्सहिबिशन के आयोजन हेतु प्लानिंग करना था। व साथ ही प्रदेश महिला प्रमुख, जयपुर प्रान्त उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा जी से खानपुर में की गई अनौपचारिक बैठक की जानकारी सभी सदस्याओं को देना था। बैठक में हमने social मीडिया द्वारा प्रमोशन के लिए तैयार किये गए डिज़ाइन सभी को दिए व एक्सहिबिशन प्रमोशन के लिए उसे सभी से व्हाट्सअप ग्रुप व स्टेटस पर प्रयोग करने का आह्वान किया। इस बैठक में अध्यक्ष शकुंतला जैन व सचिव जया गुप्ता सहित 17 सदस्याओं ने अपनी उपस्थिति दी।

Event Date: 29/06/2024
Event Venue:
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please