Events

Upcoming Events

All Events

लघु उद्योग भारती मध्यप्रदेश के महाकौशल अंचल की कटनी इकाई का परिवार मिलन कार्यक्रम हुआ।

लघु उद्योग भारती मध्यप्रदेश परिवार मिलन कार्यक्रम में गठित हुई 4 नवीन इकाइयां उद्यमियों ने किया रक्तदान

मध्यप्रदेश के महाकौशल अंचल की कटनी इकाई का परिवार मिलन कार्यक्रम लखनवारा संगतानी फार्म हाउस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कटनी के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र की चार नवीन इकाइयों का गठन किया गया एवं 40 यूनिट रक्तदान किया गया।
महाकौशल अंचल के अध्यक्ष अनिल वासवानी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि लघु उद्योग भारती द्वारा हर वर्ष परिवार मिलन का आयोजन किया जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य संगठन को परिवार भाव से आगे बढ़ाना है एवं सभी का आपस में आत्मीय जुड़ाव होना है किसी कड़ी में यह आयोजन 11 फरवरी रविवार को आयोजित किया गया । परिवार मिलन कार्यक्रम बच्चों के साथ-साथ महिला एवं पुरुषों के मनोरंजक गेम हुए। साथ ही साथ
रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें संगठन के 9 युवा, 20 पुरुष एवं 11 महिलाओं ने आगे बढ़कर रक्तदान किया। रक्तदान की शुरुआत लघु उद्योग भारती कटनी इकाई सचिव निलेश विश्वकर्मा ने प्रथम रक्तदान कर किया।
लघु उद्योग भारती के इस परिवार मिलन कार्यक्रम के साथ ही कटनी जिले के 4 औद्योगिक क्षेत्रों की इकाइयों का गठन किया गया । जिसमें माधव नगर औद्योगिक क्षेत्र से सुरेश हिंदूजा अध्यक्ष एवं श्री राम वाधवानी सचिव, बरगवां अंकुही औद्योगिक क्षेत्र से अध्यक्ष गुलशन सुंदरानी, उपाध्यक्ष सुरेश रतनानी, सचिव मनीष सिंह, संयुक्त सचिव अंबर डेंगरे, शहर एवं मंडी औद्योगिक क्षेत्र से अध्यक्ष अमित सिंघई, सचिव नीलेश विश्वकर्मा, एवं लमतरा औद्योगिक क्षेत्र से अध्यक्ष समीर सेठिया, सचिव ईशान जैन मनोनीत हुए। साथ ही साथ लघु उद्योग भारती महिला इकाई से सचिव श्रीमती नीति ठाकुर,उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना गेलानी, एवं संयुक्त सचिव श्रीमती शालिनी सोनी जी का मनोनयन हुआ।

कार्यक्रम में उपस्थित समस्त परिवारों को कार्यक्रम के मुख्य वक्ता उमेश मिश्रा प्रांत बौद्धिक प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा किस तरह लघु उद्योगों के माध्यम से राष्ट्र कार्य किया जा सकता है, विषय सभी के बीच में रखा गया। प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी के द्वारा अपने उद्बोधन में बताया कि लघु उद्योग भारती देश के विकास में आर्थिक रूप से सहयोग करने के साथ-साथ आज इस रक्तदान शिविर के माध्यम से देश के विकास के लिए अपना सर्वस्व समर्पण करने का संदेश दे रही है । इसके लिए इस तरह के आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए।

कार्यक्रम का आयोजन लघु उद्योग कार्यक्रम का संचालन निलेश विश्वकर्मा द्वारा किया गया एवं आभार अमित सिंघई ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से माननीय विभाग संघचालक विपिन तिवारी जी,सह विभाग कार्यवाह अमित कनकने, जिला कार्यवाह संजय त्रिपाठी, जिला प्रचारक चंदन जी , विश्व हिंदू परिषद से प्रांत मंत्री उमेश मिश्रा जी, अंचल सचिव श्री हरि सिंह भदोरिया, अंचल सदस्य मुरलीधर रतनानी, लघु उद्योग भारती महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती प्रिया सोनी, ग्राम शिल्पी प्रकोष्ठ संयोजक सुश्री काजल सोंधिया, , स्वावलंबी भारत अभियान की श्रीमती प्रिया सिंह की उपस्थिति के साथ ही लघु उद्योग भारती के 125 परिवारों की उपस्थिति रही ।

Event Date: 15/02/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती चित्तौड़ प्रान्त की कोटा जिले मे चेचत-मोडक इकाई का गठन किया गया।

लघु उद्योग भारती चित्तौड़ प्रान्त की कोटा जिले मे चेचत-मोडक इकाई का गठन किया गया।
इकाई के अध्यक्ष का दायित्व श्री प्रमोदजी जैन व सचिव का दायित्व श्री राजीव जी धाकड को दिया गया।
कार्यक्रम मे राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर जी, लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठनमंत्री आदरणीय श्री प्रकाशचन्दजी, अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम ओझा जी, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष श्री ताराचन्द गोयल जी, अखिल भारतीय सहकोषाध्यक्ष सीए महेश गुप्ता जी, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री शांतिलाल बालड़ जी, प्रदेश महामंत्री श्री योगेन्द्र्रकुमार शर्मा जी, चितौड प्रान्त अध्यक्ष श्री पवन गोयल जी, चितौड प्रान्त महामंत्री श्री प्रवीण जी गुप्ता सहित बारां, कोटा, झालावाड़, सहित अनेक स्थानीय उद्यमी उपस्थित रहे।

Event Date: 12/02/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती चित्तौड़ प्रान्त की भवानी मण्डी इकाई द्वारा "किसान उद्यमी सम्मेलन" का आयोजन

लघु उद्योग भारती चित्तौड़ प्रान्त की भवानी मण्डी इकाई द्वारा "किसान उद्यमी सम्मेलन" का आयोजन किया गया।
नागपुर, पुणे व बीकानेर से आये विषय विशेषज्ञो ने स्थानीय कृषि उत्पाद जैसे संतरे, नीबू, लहसुन को रोगमुक्त कैसे किया जाये, जिनकी उपज कैसे बढ़ाये जाये व इनकी गुणवत्ता में कैसे सुधार किया जाये, पर चर्चा की गयी।
किसानो द्वारा उत्पादित फल, सब्जियां व अन्य उत्पादों एवं मूल्य सवंर्धन एवं संरक्षण कैसे किया जाये, पर चर्चा की गयी।
किसान व उद्यमी मिलकर फसलो के उचित दाम मिल सके, उनके संरक्षण व मूल्य संवर्धन मे सहयोग कर सके, पर चर्चा की गयी।
कार्यक्रम मे लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठनमंत्री आदरणीय श्री प्रकाशचन्दजी, राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर जी, अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम ओझा जी, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष श्री ताराचन्द गोयल जी, अखिल भारतीय सहकोषाध्यक्ष सीए महेश गुप्ता जी, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री शांतिलाल बालड़ जी, प्रदेश महामंत्री श्री योगेन्द्र कुमार शर्मा जेजे, चितौड प्रान्त अध्यक्ष श्री पवन गोयल जी, श्री गोविन्द बिड़ला जेजे, श्री कृपाल सिह जी व स्थानीय विधायक श्री कालूराम जी सहित अनेक उद्यमी व किसान उपस्थित रहे।

Event Date: 12/02/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री विजय सिंह तोमर जी ने संगठन की प्रगति के लिए मह

लघु उद्योग भारती उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री विजय सिंह तोमर जी ने संगठन की प्रगति के लिए महत्त्वपूर्ण बैठक की। ????
???? बैठक में प्रदेश की कोर कमेटी ने विभिन्न मुद्दों पर गहरी चर्चा की।
????बैठक में प्रदेश महामंत्री श्री राजीव गोयल जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री मयंक गर्ग जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रदीप खंडूरी जी सहित विशिष्ट सदस्य श्री कर्नल रुप कुमार शर्मा जी,श्री कमल जी शर्मा, श्री राजेश जायसवाल जी, श्री ज्ञान प्रकाश पेन्यूली जी, श्री रविंदर भट्ट जी, श्री राहुल देव जी, श्री रमेश सल जी, श्री अनूप भट्ट जी एवम इंदरजीत सिंह जी उपस्थिति रहे।

Event Date: 12/02/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती औद्योगिक क्षेत्र ताजपुर संयोजक इकाई द्वारा MSME एवं GST से संबंधित एक सेमिनार

लघु उद्योग भारती औद्योगिक क्षेत्र ताजपुर संयोजक इकाई द्वारा MSME एवं GST से संबंधित एक सेमिनार का आयोजन किया गया।
जहां CA श्री वीरेंद्र लड्ढा जी, Tally विशेषज्ञ शिवम खुल्लर जी, लघु उद्योग भारती के संभागीय सचिव श्री राजेश गर्ग जी, लघु उद्योग भारती के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं मार्गदर्शक श्री उल्लास जी वैद्य, CA कामिनी मैडम जी का सानिध्य प्राप्त हुआ।????
????वीरेंद्र लड्ढा जी द्वारा जीएसटी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई एवं
???? श्री राजेश महेश्वरी जी ने MSME में हुए नए संशोधनों की विस्तृत जानकारी साझा की।
लघु उद्योग भारती की नागझिरी इकाई के अध्यक्ष श्री बृजेश शिवहरे एवं सचिव श्री जितेंद्र भाटी जी आगर रोड इकाई के अध्यक्ष अखिलेश नागर जी बीरबाला कासलीवाल मैडम, सुनील भावसार जी, सुनील पीठवे जी, ताजपुर इकाई से राधेश्याम गुप्ता जी, उमेश मंडवरा जी, अनिल कुमार जी, डॉ महेंद्र मालवीय जी आदि उपस्थित रहे।

Event Date: 12/02/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती चित्तौड़ प्रान्त के अजमेर जिलें मे खोडा गणेश इकाई का गठन 48 सदस्यों के साथ किया गया।

लघु उद्योग भारती चित्तौड़ प्रान्त के अजमेर जिलें मे खोडा गणेश इकाई का गठन 48 सदस्यों के साथ किया गया।
इकाई मे अध्यक्ष का दायित्व श्री राजेश बाफना व सचिव का दायित्व गौरव अग्रवाल को दिया गया।
कार्यक्रम मे राजस्थान सरकार के जलसंसाधन मंत्री श्री सुरेन्द्र सिह रावत जी, नगर सभापति किशनगढ़ के श्री दिनेश राठौड़ जी, अखिल भारतीय संगठनमंत्री आदरणीय श्री प्रकाशचन्द जी, अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी ओझा, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री शातिलाल बालड़ जी, प्रदेश महामंत्री श्री योगेन्द्र कुमार शर्मा जी, चित्तौड प्रान्त अध्यक्ष श्री पवन कुमार गोयल जी, प्रान्त महामंत्री श्री प्रवीण गुप्ता जी, श्री दीपक शर्मा जी, श्री उमेश गोयल जी, श्री अजीत अग्रवाल जी, श्री जितेन्द्रसिह राजपुरोहित जी सहित किशनगढ़, अजमेर, सिलोरा इकाई के पदाधिकारी व अनेक स्थानीय उद्यमीगण उपस्थित रहे।

Event Date: 11/02/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती चोपनकी इकाई की पहली मासिक बैठक सम्पन्न हुई।

लघु उद्योग भारती चोपनकी इकाई की पहली मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र तथा उद्योगों की समस्याओं और उसके समाधान को लेकर चर्चा हुई।
बैठक में इकाई संरक्षक श्री लक्ष्मीनारायण गुप्ता जी, अध्यक्ष श्री मुकेश शर्मा जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विवेक जैन जी, उपाध्यक्ष श्री सतपाल बिधूड़ी जी, उपाध्यक्ष श्री विमल पंडित जी, उपाध्यक्ष श्री रजनीश त्यागी जी, कोषाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह जी, कार्यकारिणी सदस्य श्री सुरेन्द्र चड्ढा जी, श्री अमित जैन जी, श्री राकेश शर्मा जी, श्री गौतम सरिया जी, श्री इशांत अग्रवाल जी, श्री महेश अग्रवाल जी व अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

Event Date: 09/02/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती मुरैना ने एमएसएमई हेतु सेमिनार का आयोजन किया। इस महत्वपूर्ण सेमिनार में आयकर के नवी

लघु उद्योग भारती मुरैना ने एमएसएमई हेतु सेमिनार का आयोजन किया। इस महत्वपूर्ण सेमिनार में आयकर के नवीन प्रावधानों पर चर्चा हुई, जिसमें श्री आलोक सुराना जी और पुरुषोत्तम कौशिक जी ने व्यापक जानकारी दी। ????
सेमिनार में श्री आलोक सुराना जी ने बताया कि अब एमएसएमई को नवीन धारा 43B(h) के तहत 31 मार्च 2024 से पूर्व 15 से 45 दिनों के भुगतान में विलंब करने पर पूरी राशि आय में जोड़ी जाएगी। ????
इसके साथ ही, पुरुषोत्तम कौशिक जी ने टीडीएस टीसीएस के प्रावधानों के बारे में बताया, और एमएसएमई के लिए पेमेंट रिकवरी की प्रक्रिया के बारे में समझाया। ????
इस उत्कृष्ट कार्यक्रम में वरिष्ठ श्रम कानून सलाहकार श्री शिव कुमार सिंघी जी भी उपस्थित रहे, साथ ही संगठन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। ????

Event Date: 09/02/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती उदयपुर महिला इकाई की मासिक बैठक को "स्वरुपन वैलनेस सेंटर "पर रखी गयी बैठक

स्वास्थ्य के साथ समृद्धि की राह! ????
उदयपुर महिला इकाई की "स्वरुपन वैलनेस सेंटर" में हुई मासिक बैठक में हमने जाना कि स्वस्थ रहने का राज क्या है। संस्था डायरेक्टर हिना पथिक जी ने हमें मिलेट्स को हमारे भोजन में शामिल करके बताया कि कैसे हम अपने जीवन को स्वस्थ बना सकते हैं। ????
बैठक में अध्यक्ष सीमा पारीक व सचिव रेखा रानी जैन ने लघु उद्योग भारती उदयपुर के महिला इकाई संरक्षक श्रीमती रजनी डांगी व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रीना राठौड़ का आभार व्यक्त किया। ????
साथ ही, बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष रीना राठौड़, संरक्षक रजनी डांगी, अध्यक्ष सीमा पारीक, सचिव रेखा रानी जैन, और अन्य सदस्यों ने भी अपने अनुभव और सुझाव साझा किए। ????

Event Date: 08/02/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती चित्तौड़ प्रान्त मे केकड़ी जिलें मे 28 सदस्यों के साथ मे सरवाड़ इकाई का गठन किया गया।

लघु उद्योग भारती चित्तौड़ प्रान्त मे केकड़ी जिलें मे 28 सदस्यों के साथ मे सरवाड़ इकाई का गठन किया गया।
सरवाड़ इकाई का दायित्व श्री प्रहलादजी पारीक व सचिव का दायित्व श्रीमती प्रतिभा शर्मा को दिया गया।
कार्यक्रम मे अखिल भारतीय संगठनमंत्री आदरणीय श्री प्रकाशचन्द जी भाईसाहब, अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी ओझा, राजस्थान प्रदेश महामंत्री श्री योगेन्द्र कुमार शर्मा जी, चित्तौड प्रान्त महामंत्री श्री प्रवीण गुप्ता जी, केकड़ी विधायक श्री शत्रुघ्र गौतम जी, शाहपुरा विधायक श्री लालाराम जी, बैरवा एवं बारा, अजमेर, पालरा, नसीराबाद, केकड़ी के अनेक पदाधिकारीगणो सहित कई स्थानीय उद्यमीगण उपस्थित रहे।

Event Date: 09/02/2024
Event Venue:
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please