Events

Upcoming Events

All Events

लघु उद्योग भारती सहारनपुर ने क्षेत्रीय मीटिंग का आयोजन किया, जिसमें सभी ने अपने सुझावों से मीटिंग को

बेहट रोड पर आज लघु उद्योग भारती की क्षेत्रीय मीटिंग संपन्न हुई है सभी साथियों ने बहुत अच्छे सुझाव रखें सभी साथियों में बेहट रोड पर श्री आशीष जैन जी की यहां पहुंचकर मीटिंग को सफल बनाया हम श्री आशीष जैन जी का भी धन्यवाद करते हैं बाद में उनकी तरफ से बहुत अच्छे नाश्ते एवं चाय की व्यवस्था की गई थी अगली क्षेत्रीय मसिक मीटिंग के लिए श्री मनोज बंसल जी सूर्य प्रिंटिंग प्रेस में होनी निश्चित हुई है जिसकी तारीख और समय सभी साथी को सूचित कर दिया जाएगा धन्यवाद

Event Date: 09/02/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव का दिल्ली फेयर (स्प्रिंग) 2024 म

लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम ओझा जी एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री ओम प्रकाश गुप्ता जी का दिल्ली फेयर (स्प्रिंग) 2024 में एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आगमन हुआ।
जिसमें लघु उद्योग भारती, उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अजय गुप्ता, ( ज़िम्नी ) के नेतृत्व में मुरादाबाद प्रतिनिधि मंडल के साथ मार्ट में मीटिंग का आयोजन किया गया।
इस दौरान इनकम टैक्स एक्ट 43(B) के ऊपर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई जिसका पत्र के माध्यम से मुरादाबाद इकाई द्वारा पूर्व में यह मुदा उठाया गया था। राष्ट्रीय महासचिव के माध्यम से यह अवगत कराया गया की यह मुदा सरकार के समक्ष रखा जा चुका हैं ।
मीटिंग में निम्न सदस्यों ने सहभागिता की अंशुल अग्रवाल, श्री शरद बंसल, श्री सुरेश जी (राजस्थान लघु उद्योग भारती महा सचिव), इसमें श्री लेखराज जी के द्वारा जोधपुर के निर्यातक श्री भारत जी, श्री राधे श्याम रंगा जी (लतियाव) एवं श्री सुबेर रामपूरवाला इंदौर को बुलाकर सहभागिता करवाई गई।

Event Date: 08/02/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती मेरठ संभाग की सरधना इकाई का गठन गंग नहर स्थित रिसोर्ट में किया गया।

आज लघु उद्योग भारती की सरधना इकाई का गठन गंग नहर स्थित रिसोर्ट में किया गया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती मेरठ संभाग के अध्यक्ष श्री राजकुमार शर्मा उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपायुक्त श्रम मेरठ श्री राजीव कुमार सिंह थे। इस अवसर पर उपस्थित उद्यमियों को लघु उद्योग भारती के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई और बताया गया कि इस समय पूरे देश में 50000 से अधिक उद्यमी इस संस्था के सदस्य हैं। संस्था राष्ट्रहित का ध्यान रखते हुए उद्योग हित की बात करती है। वर्तमान में केंद्र सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में उद्योगों के विकास पर जोर दे रही है वही प्रदेश के मुख्यमंत्री सम्माननीय योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पंख देने में जुटे हैं। यह बात हर स्तर पर साबित हो चुकी है की लघु उद्योग ही मात्र एक ऐसा माध्यम है जो भारत जैसे देश की विशाल जनसंख्या को रोजगार देने में सक्षम है अतः इनकी समस्याओं का हर स्तर पर त्वरित निदान किया जाना अपेक्षित है। उपायुक्त श्री राजीव कुमार सिंह जी ने अपने संबोधन में कहा कि श्रम और धन के संयोजन से ही उद्यम का सर्जन होता है और उत्पादन क्षमता का विकास करने से ही देश की अर्थ व्यवस्था विकसित होगी। संभाग अध्यक्ष श्री राजकुमार शर्मा ने भी सभा को संबोधित किया और सरधना इकाई के लिए श्री अवनीश जैन को संयोजक तथा श्री सौरभ सिंघल को प्रभारी घोषित करते हुए दो सह संयोजको की नियुक्ति की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन लघु उद्योग भारती के मेरठ महानगर अध्यक्ष श्री पंकज कुमार जैन ने किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष शिव कुमार राणा, मंडल अध्यक्ष श्री आलोक जैन, लघु उद्योग भारती के मंडल महासचिव श्री पंकज गोयल मोदीनगर इकाई के अध्यक्ष श्री सतेंद्र गौतम, श्री अमित अग्रवाल मेरठ इकाई के महासचिव श्री अर्पित जैन श्री रूपक जैन, श्री राधेश्याम शर्मा, श्री राजीव गोयल एवं सरधना की नवगठित इकाई के सदस्यों सहित अनेक उद्यमी उपस्थित रहे।

Event Date: 08/02/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती, राजसमंद की 8 वी इकाई नाथद्वारा का गठन का कार्यक्रम सानंद पूर्ण हुआ।

लघु उद्योग भारती, राजसमंद की 8 वी इकाई नाथद्वारा का गठन *

अत्यंत हर्ष का विषय है की आज दिनांक 8 फरवरी 2024 को लघु उद्योग भारती, राजसमंद की 8 वी इकाई के गठन का कार्यक्रम सानंद पूर्ण हुआ।

कार्यक्रम में पुनीत सानिध्य संगठन के अखिल भारतीय संगठन मंत्री माननीय प्रकाश जी भाई साहब का रहा, मुख्य आतिथ्य प्रदेश महा मंत्री योगेन्द्र जी शर्मा का रहा एवं प्रांत अध्यक्ष पवन जी गोयल और प्रांत महामंत्री प्रवीण जी गुप्ता की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं विश्वकर्मा पूजन द्वारा किया गया। स्वागत उद्बोधन प्रांत अध्यक्ष श्री पवन जी गोयल द्वारा दिया गया। संगठन का परिचय एवं नाथद्वारा इकाई के गठन एवं दायित्वों की घोषणा प्रदेश महामंत्री योगेन्द्र जो शर्मा द्वारा की गई।

कार्यक्रम में पाथेय माननीय प्रकाश चंद्र जी भाई साहब का रहा। अपने उद्बोधन में भारत के गौरव शाली अतीत का स्मरण कराते हुए भारत के उद्यम कर्म कौशल सामर्थ्य की अपार सम्भावनाओं के बारे में बताते हुए भारत को विश्व की उभरती सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बताया। संगठन का केवल व्याप्य एवं विस्तार करना ही लक्ष्य नहीं अपितु पढ़ाव बताते हुए संगठन द्वारा उद्योग हित में राष्ट्र उद्धार के लक्ष्य को प्राप्त करना लक्ष्य बताया। राष्ट्र उद्योग एवं उद्यमिता में नवोन्मेष एवं सहकारिता को आधार स्तंभ के रूप में इंगित करते हुए उत्पाद और कार्यप्रणाली में गुणवत्ता को स्थापित करने पर ज़ोर दिया।
भारत की अर्थव्यवस्था को आर्थिक संसाधन, श्रम संसाधन एवं चारित्र्य से संपन्न जनबल के आधार पर श्रेष्ठ एवं क्षमतावान होने के कारण वैश्विक पटल पर प्रथम पायदान पर खड़े होने के क्रम में सभी को एक मन, एक बुद्धि, एक विचार, एक मति से कार्य करने का सूत्र संगठन मंत्र द्वारा साझा करते हुए उद्योग उद्यम में जीवंतता के साथ कार्य करने की प्रणाली विकसित करने पर बल दिया।

दायित्व घोषणा में नाथद्वारा इकाई के अध्यक्ष का दायित्व श्री शांति लाल जी पालीवाल, सचिव का दायित्व श्री अभिषेक जी चौधरी, कोषाध्यक्ष का दायित्व श्री गोपाल जी सुंथार को दिया गया।

नाथद्वारा इकाई से कैलाश जी चौधरी, मयूर जी बंग, राम नारायण जी उपाध्याय,वीरेंद्र जी पुरोहित, परेश जी सोनी, लोकेश जी धाकड़, जीतू जी सोमानी, पीयूष जी लोढ़ा, मनोरथ जी राठी, हितेश जी ओसवाल, नरेन्द्र जी पटेल, प्रीतेश जी काबरा, रवि जी सुराणा, दीपेश जी धाकड़, गोपाल जी सुथार, नरेश जी डाँगी, लोकेश जी पालीवाल, ललित पालीवाल, अंबालाल जी कीर, कल्याण सिंह जी, पिंटू जी लोहार, पंकज जी पालीवाल आदि नाथद्वारा इकाई सदस्यों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री सुनील जी बूब, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्री बाबू लाल जी कोठारी एवं श्री हर्ष जी नवलखा, राजसमंद शाखा अध्यक्ष संदीप सामसुखा, उदयपुर इकाई अध्यक्ष श्री मनोज जी जोशी, महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती किरण जी बापना, राजसमंद महासचिव श्री हेमंत सहलोत, राजसमंद कोषाध्यक्ष श्री प्रसून जी राठी, राजसमंद सचिव कुलदीप जी व्यास एवं प्रकाश जी हिंगर एवं कार्यकारिणी सदस्य पवन जी कोठारी की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में आभार ज्ञापन नाथद्वारा इकाई के अध्यक्ष श्री शांति लाल जी पालीवाल ने किया एवं कार्यक्रम में मंच संचालन राजसमंद सचिव श्री कुलदीप व्यास ने किया। अंत में कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के साथ किया गया।

Event Date: 08/02/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती की बीकानेर महिला इकाई ने आर्टिजन कार्ड, उद्यम आधार कार्ड, और पीएम मोदी विश्वकर्मा

लघु उद्योग भारती की बीकानेर महिला इकाई ने आर्टिजन कार्ड, उद्यम आधार कार्ड, और पीएम मोदी विश्वकर्मा योजना कार्ड बनाने के लिए एक निशुल्क कैंप का आयोजन किया।
कैंप में जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्रीमति मंजू नैण गोदारा, आयुक्त श्री सुरेन्द्र कुमार जी, और CSC के अधिकारी विनोद हर्ष और गोविंद स्वामी उपस्थित रहे।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में महिला इकाई अध्यक्ष राखी चोराड़िया जी, सचिव रूबी छाजेड़ जी, और प्रांत सचिव बालकिशन जी परिहार, बीकानेर इकाई के अध्यक्ष हर्ष कंसल जी, उपाध्यक्ष राजेश गोयल जी, और सचिव प्रकाश नवहाल जी भी उपस्थित रहे।

Event Date: 08/02/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती मुरैना ने एमएसएमई हेतु सेमिनार का आयोजन किया।

लघु उद्योग भारती मुरैना ने एमएसएमई हेतु सेमिनार का आयोजन किया। इस महत्वपूर्ण सेमिनार में आयकर के नवीन प्रावधानों पर चर्चा हुई, जिसमें श्री आलोक सुराना जी और पुरुषोत्तम कौशिक जी ने व्यापक जानकारी दी।
सेमिनार में श्री आलोक सुराना जी ने बताया कि अब एमएसएमई को नवीन धारा 43B(h) के तहत 31 मार्च 2024 से पूर्व 15 से 45 दिनों के भुगतान में विलंब करने पर पूरी राशि आय में जोड़ी जाएगी।
इसके साथ ही, पुरुषोत्तम कौशिक जी ने टीडीएस टीसीएस के प्रावधानों के बारे में बताया, और एमएसएमई के लिए पेमेंट रिकवरी की प्रक्रिया के बारे में समझाया।
इस उत्कृष्ट कार्यक्रम में वरिष्ठ श्रम कानून सलाहकार श्री शिव कुमार सिंघी जी भी उपस्थित रहे, साथ ही संगठन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Event Date: 08/02/2024
Event Venue:

Laghu udyog bharati Tamil Nadu organised the Prashikshana Varga

we had the Prashikshana Varga for LUB-TN Karyakartas and the same was attended by our Honble All India GS Shri. Om Prakash Ji Gupta, All India Jt GS Shri. M. Mohanasundaram & All India EC Member Shri. MS. Vijayaragavan Ji.

The meeting was attended by almost 125 Karyakartas and it was an Amazing event where in we could share our view thoughts of : How Rashtrodharo Laghu Udyame can lead Bharat to regain its Vishwa Guru Status

At the outset, we thank our Honble GS Sri. Om Prakash Gupta Ji and Sri. M. Mohanasundaram & MSV Ji for their time and support. We should appreciate the efforts of Sri. Sivakumar our TN State President, who handled the Shankya and arrangements very well. Many thanks to Chezhian Ji and two Jt. GS and of course the ever energetic Treasurer Madam & her team and all the office bearers and esteemed members of who attended yday's meeting..

Last but not the least, lots of credit should go to Aravind & Shyam's team for their impeccable arrangements and that too within such a short time. Aspecial mention about the food.. It was absolutely tastefully done. Kudos to the MDU team.. ????????

Wishing the LUB-TN team a great future ahead but of course the future what you need has to be drafted by us and if we don't put our right foot forward – we would be left out.. Pls take note of this and advise you all to spend MIN 1 hr for LUB EVERY DAY and look at the way we would grow..

Event Date: 06/02/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती ब्यावर इकाई और दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान

लघु उद्योग भारती ब्यावर इकाई और दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में एक सेमिनार का आयोजन किया गया।
सेमिनार का विषय एमएसएमई को भुगतान से संबन्धित प्रावधान एवं बजट 2024 में आए नवीन प्रावधानों पर चर्चा करना था। सेमिनार के मुख्य वक्ता सीए अखिलेश मूँदडा जी थे।
सेमिनार के प्रारम्भ में सर्वप्रथम सीए आर. के. ओस्तवाल जी ने नवीन बजट 2024 के बारे में संक्षिप्त जानकारी उपलब्ध करवाई।उन्होने बताया कि चूंकि नवीन बजट एक पूर्ण बजट ना होकर एक अन्तरिम बजट है, इसलिए सामान्य करदाताओं के लिए कुछ विशेष बदलाव नहीं है।इस बजट में किसी प्रकार की टेक्स स्लेब का बदलाव नहीं किया गया है।
तत्पश्चात सीए अखिलेश मूँदड़ा जी ने आयकर अधिनियम की धारा 43B(h) के तहत एम.एस.एम.ई. को भुगतान से संबन्धित प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की।उन्होने इस धारा की कानूनी औपचारिकताओं और उससे संबंध में व्यवहार में इसे कैसे प्रयुक्त कर असुविधा से बचा जा सके, पर प्रोजेक्टर के माध्यम से उपस्थित साथी चार्टर्ड अकाउंटेंट और नगर के व्यवसायियों – उद्यमियों के संग साझा किया।
सेमिनार का मुख्य उद्देश्य इस बात की जानकारी प्रदान करना था कि इस धारा से किस प्रकार के उद्योगों पर लागू होगा, देय तिथि का निर्धारण कैसे होगा, सप्लायर के एमएसएमई एंटिटी की जानकारी कैसे होगी, देय तिथि पर भुगतान ना होने पर क्या कानूनी प्रभाव पड़ेगा जैसे अनेक बिन्दुओं की जानकारी देना था।
विस्तृत रूप से नियमो की जानकारी देने के पश्चात उपस्थित उधमियों की शंकाओ और प्रश्नों का विस्तृत प्रत्युत्तर देकर लाभान्वित किया।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष सचिन जी नाहर ने उपस्थित उद्यमियों और सी ए इंस्टीट्यूट के सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Event Date: 06/02/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती हरिद्वार की ज़िला कार्यकारिणी ने आयोजित की ऑनलाइन बैठक

लघु उद्योग भारती हरिद्वार की ज़िला कार्यकारिणी ने आयोजित की ऑनलाइन बैठक, जहां सभी सदस्यों ने साझा किया पिछली आम बैठक के बिंदुओं पर चर्चा का मनोबल।

GST समस्याओं का समाधान – सदस्यों ने सुनाई अपनी आपत्तियों को और निर्णय लिया कि GST अधिकारियों के साथ मिलकर समस्या का समाधान किया जाए।

नव सृजित सेक्शन 43 B – आयकर में सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों के लिए हुआ विस्तार से चर्चा, जिससे उद्यमों को और बेहतर समझाया जा सके।

Third Party Inspection – श्रम विभाग द्वारा उद्योगों पर दबाव बनाने का मुद्दा उठाया गया, जिस पर प्रतिनिधि मंडल शीघ्र ही उप श्रमायुक्त के साथ मिलकर समाधान करेगा।

आगामी बैठक – भगवानपुर में होने वाली, जो सुनिश्चित करेगी कि समस्त उद्योगियों की आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

Event Date: 05/02/2024
Event Venue:
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please