Events

Upcoming Events

All Events

लघु उद्योग भारती ग्राम शिल्पी उद्यमी प्रकोष्ठ अखिल भारतीय बैठक कार्यालय जोधपुर में आयोजित हुई

लघु उद्योग भारती ग्राम शिल्पी उद्यमी प्रकोष्ठ अखिल भारतीय बैठक ????
???? मुख्य वक्ता: श्री घन श्याम जी ओझा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती
???? श्री ओझा जी ने साझा किया कि ग्राम शिल्पकारों के सहयोग से ही भारत की समृद्धि संभव है। MSME को सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर बात की।
???? महत्वपूर्ण निर्णय:
21 अप्रैल को होने वाली अखिल भारतीय बैठक का ऐलान किया गया।
आर्टीजन्स को विशेष प्रोत्साहित करने का निर्णय।
???? प्रदेश आयाम प्रभारी: श्री योगेन्द्र जी शर्मा ने ग्राम शिल्य उद्यमी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय आयाम प्रभारी के रूप में कार्यविस्तार को सहयोग करने का संकल्प लिया।
???? विकास के लिए कदम:
PM विश्व कर्मा योजना के तहत हस्तशिल्पकारों को सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
सुविधा प्रशिक्षण हेतु 7500 रुपये टूल औजार के लिए 15000/- रूपये का समर्थन।
???? सहयोग और समर्थन:
विभिन्न प्रांतों से उद्यमीगण ने भाग लिया, और विचार मंथन हुआ।
???? आगे की कड़ी में:
15 फरवरी तक पूरे प्रदेश में कार्यविस्तार के निर्णय लिए जाएंगे।

Event Date: 05/02/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती इकाई,भवानी मंडी द्वारा आगामी 11 फरवरी 2024 को "कृषक एवं उद्यमी सम्मेलन" का

लघु उद्योग भारती इकाई,भवानी मंडी द्वारा आगामी 11 फरवरी 2024 को "कृषक एवं उद्यमी सम्मेलन" का आयोजन किया जा रहा है। उसकी तैयारी हेतु एक साधारण सभा संरक्षक श्री कमल जी सुरेखा के इंडस्ट्रियल संस्थान पर रखी गई। जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष श्री पवन जी गोयल एवं प्रांतीय संयुक्त सचिव श्री पुखराज जी जैन का सानिध्य प्राप्त हुआ। इस दौरान इकाई अध्यक्ष गोविंद बिरला, संरक्षक कमल सुरेखा, मार्गदर्शक प्रितपाल सिंह, सचिव अरुण गर्ग, उपाध्यक्ष गोविंद गुप्ता, C A प्रकाश गुप्ता सहित 25 से अधिक उद्यमी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Event Date: 05/02/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती जयपुर अंचल की पहाड़ी व गंगापुर सिटी की दो इकाईयों का गठन कार्यक्रम किया गया।

लघु उद्योग भारती जयपुर अंचल की पहाड़ी व गंगापुर सिटी की दो इकाईयों का गठन कार्यक्रम किया गया।
दोनों इकाईयों के गठन कार्यक्रम में पुनीत सानिध्य लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री माननीय प्रकाश जी भाई साहब का रहा। इसके अतिरिक्त मंच पर जयपुर अंचल अध्यक्ष सुधीर कुमार गर्ग, जयपुर अंचल महामंत्री श्रीमति सुनीता शर्मा, नव नियुक्त इकाई अध्यक्ष व सचिव उपस्थित रहे।
दोनों कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं भगवान श्री विश्वकर्मा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजन द्वारा किया गया। संगठन मंत्र के बाद स्वागत भाषण दिया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना जयपुर अंचल महासचिव श्रीमति सुनीता शर्मा द्वारा रखी गई। संगठन का परिचय, प्रत्येक इकाई द्वारा किए जाने वाले छः अनिवार्य कार्य की जानकारी एवं संगठन की उपलब्धियां जयपुर अंचल अध्यक्ष श्री सुधीर कुमार गर्ग द्वारा बताई गई। इसके उपरांत श्री गर्ग ने इकाई के गठन एवं दायित्वों की घोषणा की। इकाई सचिव ने इकाई की आगामी योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में विशेष पाथेय माननीय प्रकाश चंद्र को भाई साहब का रहा। जिन्होंने अपने उद्बोधन में भारत के गौरव शाली अतीत का स्मरण कराते हुए भारत के उद्यम, कर्म, कौशल, सामर्थ्य के बल पर अपार सम्भावनाओं के बारे में बताते हुए भारत को विश्व की उभरती सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बताया। संगठन के व्यापक विस्तार को लक्ष्य नहीं केवल मात्र पडाव बताते हुए संगठन द्वारा उद्योग हित में राष्ट्र उद्धार के लक्ष्य को प्राप्त करना बताया। राष्ट्र उद्योग एवं उद्यमिता में नवोन्मेष एवं सहकारिता को आधार स्तंभ के रूप में इंगित करते हुए उत्पाद और कार्यप्रणाली में गुणवत्ता को स्थापित करने पर ज़ोर दिया। भारत की अर्थव्यवस्था को सोने की चिड़िया की जगह सोने का शेर बनने पर बल देते हुए उद्योग उद्यम में जीवंतता के साथ कार्य करने की प्रणाली विकसित करने पर बल दिया। राम आ गए हैं मगर सिर्फ इससे कार्य नहीं चलेगा। भारत को समृद्ध बनाना है।
पहाड़ी इकाई के दायित्व घोषणा में श्री धीरज सिंह अध्यक्ष, श्री शिव कुमार सिंह सचिव, श्री नवीन जैन कोषाध्यक्ष, श्री दौलत सिंह तवर संरक्षक, श्री जयप्रकाश बोमर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री राजपाल उपाध्यक्ष, श्री गोविंद बंसल संयुक्त सचिव, श्री रनवीर सिंह व श्री पंकज सिंह कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
इसी प्रकार गंगापुर सिटी ईकाई में दायित्वों की घोषणा निम्नानुसार की गई अध्यक्ष श्री देवेश खंडेलवाल, उपाध्यक्ष राहुल नरूका, मंत्री श्री शिवम् जांगिड़, सहमंत्री संतोष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संकेत गुप्ता।
गंगापुर सिटी रिक्को औद्योगिक संघ के अध्यक्ष श्री हनुमान जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
पहाड़ी ईकाई कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश से उपाध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता, जयपुर अंचल से उपाध्यक्ष श्री सुशील काबरा व श्री चंद्रप्रकाश व्यास, सचिव श्री अशोक शर्मा, अलवर इकाई अध्यक्ष श्री देवेन्द्र अग्रवाल, इकाई सचिव श्री शशांक झालानी, श्री श्रवण कुमार शर्मा, की उपस्थिति रही।
गंगापुर सिटी ईकाई कार्यक्रम में जयपुर अंचल से उपाध्यक्ष श्री सुशील काबरा, सचिव श्री अशोक शर्मा, अलवर इकाई अध्यक्ष श्री मुरारी लाल सैनी, श्री श्रवण कुमार शर्मा, की उपस्थिति रही।
अध्यक्ष ने आभार ज्ञापन किया। अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Event Date: 05/02/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती के सहारनपुर में स्थित मंडल कार्यालय पर सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों के जिला उद्योग

लघु उद्योग भारती के सहारनपुर में स्थित मंडल कार्यालय पर सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों के जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी श्रीमती अंजू रानी जी, संयुक्त आयुक्त उद्योग सहारनपुर मंडल, उपायुक्त उद्योग शामली एवं उपायुक्त उद्योग मुजफ्फरनगर श्रीमती जैस्मिन फौजदार जी उपस्थिति रही।साथ-साथ शामली के जिला अध्यक्ष अंकित जी शामली से ही लघु उद्योग भारती के सदस्य अनुज जी एवं उनके अन्य साथी मुजफ्फरनगर के महामंत्री जगमोहन गोयल जी अपने सहारनपुर से ऋषभ अग्रवाल जी एवं लघु उद्योग भारती सहारनपुर के बायोगैस प्रभारी अमित राणा जी मौजूद रहे।
जिला उद्योग केंद्र के सहारनपुर मंडल के तीनों वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लघु उद्योग भारती मंडल सहारनपुर की तीनों इकाइयां कैसे अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकती हैं जिससे अपने तीनों जिलों के उद्यमियों को सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ मिल सके और आपस में समन्वय स्थापित हो सके उसके विषय में विस्तार से चर्चा की गई।श्रीमती अंजू रानी जी के नेतृत्व में अन्य अधिकारियों ने लघु उद्योग भारती के साथ उद्यमी हित के कार्य करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

Event Date: 01/02/2024
Event Venue:
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please