लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा महिला इकाई की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में स्वयं सिद्धा फेयर की समीक्षा की गई। फेयर कन्वीनर शशि काबरा ने महिलाओं को आगे की कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की, जिसमें निर्णय लिया कि हम अब हर महीने एक सेवा कार्य करेंगी।
इस सेवा कार्य में हम सदस्यों के सहयोग से मिलकर काम करेंगे, जो पूर्णतः स्वैच्छिक रहेगा। बैठक में नए सदस्य बनाने पर भी चर्चा की गई!
बैठक में विमल मुणोत, पल्लवी लढा, नीता बंसल, शशि काबरा, मानकंवर काबरा, और रेखा इनाणी एवम अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही।