Events

Upcoming Events

All Events

लघु उद्योग भारती महिला इकाई ब्यावर द्वारा 6 और 7 जनवरी को होने वाली 'स्वयं सिद्धा उत्तरायण उमंग

लघु उद्योग भारती महिला इकाई ब्यावर द्वारा 6 और 7 जनवरी को होने वाली 'स्वयं सिद्धा उत्तरायण उमंग प्रदर्शनी' के लिए तैयारियों और महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा के लिए एक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की संयोजना श्रीमती कविता नाहर ने की, जिसमें 16 सदस्यों ने भाग लिया। सभी सदस्यों ने दिये गए सुझावों को सुना और उनमें से दो बहुत ही महत्वपूर्ण हैं:
1. स्वयं सिद्धा के फ्लेयर का उपयोग व्हाट्सएप स्टेटस में करें।
2. आगंतुकों की संख्या बढ़ाने के लिए बैनर लगाने का निर्णय लिया गया है।
सभी सदस्यों से अनुरोध है कि इस पहल को सफल बनाने के लिए समुदाय का साथ दें

Event Date: 22/12/2023
Event Venue:

लघु उद्योग भारती बल्लबगढ़ ने अपने सभी मेम्बर्स की कार्यशाला में मेम्बर बोर्ड लगाने का आयोजन किया है

लघु उद्योग भारती बल्लबगढ़ ने अपने सभी मेम्बर्स की कार्यशाला में मेम्बर बोर्ड लगाने का आयोजन किया है। यह एक नए कदम की शुरुआत है जो हमारे सभी लघु उद्योग भारती मेम्बर्स को एक साथ जोड़ने का प्रयास है। सभी मेम्बर्स ने इस पहल की सराहना की है।इस कार्यक्रम में हमें लघु उद्योग भारती के सभी पदाधिकारियों का सहयोग मिला।
इसमें सहयोग प्रदान करने वाले पदाधिकारी हैं:
श्री अरुण बजाज जी – सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी L.U.B एवं प्रभारी LUB हरियाणा स्टेट
श्री अशोक चौधरी जी – प्रेसिडेंट LUB बल्लबगढ़
श्री गुलशन सिंघला जी – वाईस प्रेसिडेंट LUB बल्लबगढ़
श्री श्रीकांत दामनी जी – जनरल सेक्रेटरी LUB बल्लबगढ़
श्री सुबाष ओहरी जी – मेंबर LUB बल्लबगढ़
यह साझेदारी हमारे संघटन को मजबूती और एकता की ओर अग्रसर करेगी।

Event Date: 22/12/2023
Event Venue:

लघु उद्योग भारती बिहार प्रदेश ने एक और महत्त्वपूर्ण कदम उठाया!

लघु उद्योग भारती बिहार प्रदेश ने एक और महत्त्वपूर्ण कदम उठाया!
msme विकास कार्यालय, पटना के द्वारा आयोजित वेंडर विकाश कार्यक्रम में हमारे लघु उद्योग भारती बिहार प्रदेश इकाई के कई सदस्यों ने भाग लिया। इस महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष, श्री श्याम सुंदर भिमसेरिया जी ने हमारे संगठन की ओर से अपना सुझाव रखा और सभी को संबोधित किया।
इस अद्भुत अवसर पर कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता माननीय उद्योग मंत्री, श्री समीर महासेठ जी, ईस्टर्न रेलवे के महाप्रबंधक श्री अनिल खंडेलवाल जी, और विशिष्ट अतिथि बैंक ऑफ इंडिया के डीजीएम श्री सत्यप्रकाश जी के साथ कई अन्य प्रमुख उद्यमी और भारतीय मानक ब्यूरो के पटना कार्यालय के प्रमुख, श्री सुमन कुमार गुप्ता जी की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को और भी सार्थक बनाया।

Event Date: 21/12/2023
Event Venue:

लघु उद्योग भारती ने मध्य प्रदेश के महाकौशल आंचल के शानदार कटनी इकाई द्वारा आयोजित 3 दिवसीय स्वयंसिद्

लघु उद्योग भारती ने मध्य प्रदेश के महाकौशल आंचल के शानदार कटनी इकाई द्वारा आयोजित 3 दिवसीय स्वयंसिद्धा ट्रेड फेयर का महोत्सवीय शुभारंभ किया। ????

इस शानदार आयोजन में जिला कलेक्टर श्री अवि प्रसाद, श्री दीपक सोनी जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, श्री अरुण सोनी प्रदेश महामंत्री लघु उद्योग भारती और अन्य विशेष महानुभवी व्यक्तियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

इस महोत्सव में सांस्कृतिक वेशभूषा कलश सजाने, चित्रकला जैसी रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन एवम विभिन्न विभागों की कार्यशालाएं, जहाँ होगी खाद्य, श्रम, बैंकिंग, और जीएसटी से जुड़ी जानकारी का आपसी विचार-विमर्श किया जाएगा।

इस आयोजन में 50 से अधिक स्टॉल लगे हैं, जहाँ दिखाए जा रहे हैं खाद्य उत्पाद, प्लास्टिक, फुटवियर, इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट्स और विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों के लाइव स्टॉल।

इसके साथ ही, उद्योग से संबंधित मशीनरी और ऑटोमोबाइल सेक्टर के स्टॉल भी हैं। यह आयोजन हमारे उद्योगों को समृद्धि की ओर बढ़ाने का सशक्त एवं सकारात्मक प्रयास है।

Event Date: 19/12/2023
Event Venue:
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please