लघुउद्योगभारती #छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश सिंघानिया जी की अध्यक्षता एवम् महामंत्री श्रीमती सीपी दुबे, कोषाध्यक्ष श्री दीपक उपाध्याय एवम् कार्यकारिणी के सभी सदस्यों की उपस्थिति में #LUB_छत्तीसगढ़ की वार्षिक गतिविधियों की रूप रेखा बनाने हेतु बैठक का आयोजन किया गया।
पूर्व अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम भाई पटेल ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों से अवगत कराया एवं भविष्य की योजनाओं के संबंध में चर्चा की।
आगामी माह में #दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हेतु छत्तीसगढ़ की भागीदारी पर चर्चा हुई।
समस्त जिलों में कार्यरत पूर्ण एवम् संयोजक इकाइयों को निर्देशित किया गया कि वो किस प्रकार,प्रदेश स्तर पर बैंकों से समन्वय स्थापित कर #लघुउद्योगभारती की योजनाएं एवं कार्यक्रम का लाभ ले सकते हैं।
समस्त सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं को टि्वटर अकाउंट के माध्यम से लोगों को #लघुउद्योगभारती की उपयोगिता एवं इसके फायदे बताने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक के संबंध में संपूर्ण जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी श्रीमती टीना सातपुते, श्री युगबोध अग्रवाल, श्री ईश्वर पटेल, श्री विजय अग्रवाल , श्री किशोर पटेल, श्री विजय गोयल, श्रीमती गीता वर्मा, श्री भगवान पटेल, श्री रतन अग्रवाल, श्री जितेन्द्र चंद्राकर, एवम् श्री कपिल पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।