लघुउद्योगभारती #बिहार प्रदेश के #पूर्णिया जिला इकाई का पुर्नगठन प्रदेश अध्यक्ष श्री रवीन्द्र प्रसाद सिंह जी की अध्यक्षता में किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व अखिल भारतीय अध्यक्ष सह पूर्वोत्तर प्रभारी श्री ओमप्रकाश मित्तल जी एवम विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय सचिव एवम बिहार प्रदेश प्रभारी सह #msme बोर्ड सदस्य श्री काशीनाथ सिंह जी का सानिध्य प्राप्त हुआ।
#पूर्णिया जिला इकाई के द्वारा #ग्रामशिल्पी के कुछ कलाकृति, कुम्हार बंधु एवम बहनों को पूर्ण अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्यक्ष श्री रविंद्र प्रसाद सिंह जी के द्वारा #पूर्णिया जिला इकाई के नए अध्यक्ष श्री सुशील भलोटिया जी , महामंत्री श्री निरंजन कुमार जी तथा कोषाध्यक्ष श्री सुदामा प्रसाद मेहता जी के नाम की घोषणा की गई।