Events

Upcoming Events

All Events

#MSME_SOUTHZONE_CONCLAVE2023

#MSME_SOUTHZONE_CONCLAVE2023
कॉन्क्लेव मे केन्द्रीय संसदीय कार्यमंत्री श्री अर्जुनरामजी मेघवाल, कोयम्बतूर विधायक श्री वनश्री श्रीनिवासन्, तमिलनाडू BJP अध्यक्ष श्री अन्नामलाईजी, #LUB अखिल भारतीय संगठनमंत्री आदरणीय श्री प्रकाशचन्दजी, अखिल भारतीय राष्ट्रीय बलदेवभाई प्रजापति जी, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष श्री हरीहरन रामामूर्ति जी, अखिल भारतीय संयुक्त महामंत्री श्री एम सुन्दरम् जी, अखिल भारतीय कार्यसमिति के सदस्यगण एवं अधिवेशन मे 700 से अधिक उद्यमी उपस्थित हुए।
अधिवेशन मे विभिन्न सत्रो में msme व उद्योगों से संबंधित विषयो पर वक्ताओं द्वारा जानकारी दी गयी।

Event Date: 10/01/2023
Event Venue:

इकाई का पुनर्गठन कार्यक्रम

लघुउद्योगभारती #बुरहानपुर इकाई #मध्यप्रदेश का पुनर्गठन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इसमें #लघुउद्योगभारती के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश जी गुप्ता, मध्य भारत संभाग के अध्यक्ष श्री सोबरन सिंह जी तोमर, प्रदेश सचिव श्री रवि भाई पोद्दार, मालवा संभाग के कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप भाई तोदी एवम इकाई से करीब 50 सदस्यों की उपस्थिती रही।

नई कार्यकारिणी गठन में अध्यक्ष पुनः धनेंद्र भाई पुरोहित को चुना गया।सचिव वेदांत मित्तल एवं कोषाध्यक्ष सीए सुनीत सेठिया को चुना गया।

प्रदेश अध्यक्ष ने विशेष रुप से सभी उद्यमियों से आवाहन किया कि वह अपनी कोई भी समस्या प्रदेश स्तर तक पहुंचाएं एवं उसके निराकरण का आश्वासन दिया एवम प्रदेश स्तर पर भोपाल में निर्माणाधीन भवन निर्माण हेतु सभी से अपना योगदान देने की अपील की गई।

Event Date: 24/07/2023
Event Venue:

लघु उद्यम क्लस्टर विकास योजना

@minmsme व #lub #अलीगढ़ द्वारा सूक्ष्म एवं लघु उद्यम क्लस्टर विकास योजना के नए निर्देशों पर एक उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई।इस अवसर पर उपाध्यक्ष ललेश सक्सेना जी ने अलीगढ मे CFC के अंतर्गत क्लस्टर की आवश्यकताओं पर विचार रखे।क्लस्टर डेवलपमेंट ऑफिसर सुशील यादव जी ने विशेष रूप से सरकार की सभी स्कीमों से हम सभी से अवगत कराया एवम #msme की विभिन्न स्कीमों व् कैसे इंडस्ट्री को अपडेट करने के लिए सरकार की विभिन्न योजनाएं इस समय पटल पर है, विस्तार से बताया व अलीगढ़ के उद्यमियों द्वारा बहुत सारे सारे प्रश्नों का भी उत्तर दिए।

Event Date: 09/01/2023
Event Venue:

संगठनात्मक बैठक राम मनोहर लोहिया इंस्टिट्यूट

lub_मोदीनगर की संगठनात्मक बैठक राम मनोहर लोहिया इंस्टिट्यूट में आयोजित की गई।
जिसमें आने वाले 2 वर्षों के लिए नई इकाई कमेटी का गठन किया गया।

संभाग अध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान जी द्वारा #लघुउद्योगभारती #मोदीनगर अध्यक्ष हेतु सत्येंद्र गौतम जी, महासचिव हेतु विवेक गुप्ता जी व कोषाध्यक्ष हेतु डॉ अनिल जी का चयन किया गया।

बैठक में इंस्टीट्यूट चेयरमैन अमित अग्रवाल जी द्वारा उद्योगों से संबंधित समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष श्री ईश्वर दास गुप्ता जी ने की।सभा का संचालन गाजियाबाद जिला अध्यक्ष अमरीश गोयल जी द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप मेहता जी रहे।

बैठक में संभाग महासचिव राजकुमार शर्मा, मंडल अध्यक्ष पवन सिंघल, प्रदेश उपाध्यक्ष रमन चावला जी, मेरठ महानगर महामंत्री अर्पित जैन, इंदरजीत तेवतिया, आकाश जैन, विपिन डबास, दीपक गुप्ता एवम पवन गर्ग आदि उपस्थित रहे।

Event Date: 24/07/2023
Event Venue:

औद्योगिक समस्याओं के बारे में व औद्योगिक क्षेत्रों के चिन्हीकरण के संबंध में चर्चा

#LUB #उत्तराखंड के प्रदेश प्रचार प्रमुख श्री रोहित भाटियाजी एवं माननीय विधायक श्री आदेश चौहानजी ने देहरादून में माननीय मुख्यमंत्री @pushkardhami जी से भेंट की।
भेंट के दौरान #LUB प्रतिनिधिमंडल द्वारा कारख़ानों के भवनों की ऊँचाई को बढ़ाने, EPR पर्यावरण समस्या,सेल टैक्स की वन टाइम सेटलमेंट स्कीम एवं औद्योगिक क्षेत्रों के रख रखाव, अन्य औद्योगिक समस्याओं के बारे में व औद्योगिक क्षेत्रों के चिन्हीकरण के संबंध में चर्चा की गई।
माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा भी सभी विषयों पर संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Event Date: 08/01/2023
Event Venue:
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please