Events

All Events

इकाइयों, हाडोती कोटा स्टोन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं SSI एसोसिएशन

LUBRajasthan

JVVNLmothiya347/ RajCMO

#लघुउद्योगभारती #कोटा इकाइयों, हाडोती कोटा स्टोन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं SSI एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में कलेक्ट्रेट ऑफिस पर “विद्युत बिलों में फ्यूल सरचार्ज एवं स्पेशल सरचार्ज” के नाम पर राज्य सरकार द्वारा वसूली जा रही राशि के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया एवं कोटा जिलाधिकारी श्री ओ पी बुनकर जी को राज्य सरकार के विद्युत मंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

इस प्रदर्शन में अधिक संख्या में सम्मिलित होने के लिए सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हैं व संस्था के वरिष्ठ सदस्य श्री गोविंद राम जी मित्तल व श्री ताराचंद जी गोयल के मार्गदर्शन के लिए अत्यंत आभारी हैं।
व्यापार महासंघ के महासचिव श्री अशोक जी महेश्वरी व एसएसआई एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अमित जी सिंघल एवं कोटा स्टोन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री गोविंद जी अग्रवाल का भी हम आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपने सदस्यों के साथ इस प्रदर्शन में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Event Date: 21/07/2023
Event Venue: Kota

इकाई का भव्य अधिष्ठापन समारोह

lub_हाथरस इकाई का भव्य अधिष्ठापन समारोह वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री दीपक जी अग्रवाल एवं संयुक्त महामंत्री गौरव जी मित्तल के सानिध्य में संपन्न हुआ है।

जिसमें सर्वसम्मति से इकाई अध्यक्ष नितिन वार्ष्णेय जी, महामंत्री नितिन अग्रवाल जी, कोषाध्यक्ष वैभव मोहता जी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में श्री दीपक जी एवं गौरव जी उद्यमियों की बहुत सी समस्याओं का समाधान करते हुए उनको एकजुटता के साथ किसी भी समस्या का सामना करने की भी बात रखी जिसे सभी उद्यमियों ने सराहा।सरकार द्वारा किए जा रहे उद्यमियों के सहयोग के लिए प्रयास पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में श्रीमान मुकेश आँधीवाल, मनोज जी राया वाले, श्री दुर्गेश गुप्ता जी अपैक्स बैटरी, शिवम् अग्रवाल, लाला बाबू, अनिल अग्रवाल, योगेश अग्रवाल,अतुल अग्रवाल, हरीश वार्षणेय, बाँके बिहारी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

इकाई की आगामी बैठक 5 अगस्त को श्री मुकेश अंधीवाल जी के प्रतिस्ठान पर सम्पन्न होगी।जिसमे gst, विद्युत, खाद्य विभाग, प्रदूषण व श्रम विभाग संबंधित परेशानियाँ की रुप रेखा तैयार की जाएगी।

Event Date: 20/07/2023
Event Venue: हाथरस

संभाग की #सतना इकाई का पुनर्गठन हुआ

lub_महाकौशल संभाग की #सतना इकाई का पुनर्गठन हुआ। श्री रामचंद्र अग्रवाल जी को अध्यक्ष एवम श्री जयदेव ताम्रकार जी को सचिव का दायित्व दिया गया।
कार्यक्रम में #लघुउद्योगभारती के संभागीय सचिव अनिल वासवानी जी ने संगठन द्वारा किये गये कार्यों व विभिन्न शासकीय समितियों में संगठन के प्रतिनिधित्व के बारे में बताया। इसके साथ ही वर्तमान में #लघुउद्योगभारती की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला व नई इकाई की घोषणा की।कार्यक्रम में 10 नये उद्यमियों ने सदस्यता ग्रहण की। इसके पश्चात DIC के सहायक प्रबंधक द्वारा उद्योगों सम्बंधित शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई

मुख्य अतिथि श्री उत्तम बनर्जी (सह प्रांत कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ) ने राष्ट्र हित को ध्यान में रखकर अपना उद्योग चलाने व अपने जीवन का हर कार्य करने पर जोर दिया।

Event Date: 20/07/2023
Event Venue: महाकौशल

Akhil Bharatiya Samanvay Baithak

Akhil Bharatiya Samanvay Baithak (coordination meeting) of the chief functionaries of various organizations inspired by the Rashtriya Swayamsevak Sangh working in different areas of social life began today, from 5th January 2022 at Bhagyanagar (Hyderabad), Telangana.
This is a comprehensive meeting held once a year. Poojaneeya Sarsanghchalak Dr. Mohan ji Bhagwat and Sarkaryavah Shri Dattatreya Hosbale, along with all the five sah-sarkaryavah and other office-bearers of the Sangh are present.
190 office bearers from thirty-six inspired organizations are participating in the meeting. The attendees have taken double dose vaccine as per covid protocol.
– This not a decision making meeting, only a meeting for sharing information.
– Last year in the meeting organised in Karnavati, Gujarat, the organizations related to Economy viz Bharatiya Mazdoor Sangh, Swadeshi Jagran Manch, Laghu Udyog Bharati among others discussed regarding plans to improve employment in the country. They deliberated on government policies and the grass root situation.
This year, discussion reg. Bharat centred education would be discussed by Vidya Samuh including Vidya Bharati, ABVP, Bhartiya Sikshan Mandal and others. Their experiences related to this will be shared.
Seva Bharati initiatives on seva during covid and their various initiatives to improve health and eradicate malnutrition among children would be shared.
In a couple of years, the Sangh would be completing 100 years. Discussions will be held in the meeting on initiatives on paryavaran (environment), parivar prabodhan (family awareness) and samajik samrasta (social harmony).
All organizations are involved in celebrations of 75 years of Independence. The programs they have organised and special drives will also be discussed.
On 7th Jan 2022 at 1230 pm, a press meet will be addressed at the venue by Dr. Manmohan Vaidya Ji, Sah Sarkaryavah to brief on the deliberations of the meeting.
– Sunil Ambekar
Akhil Bharatiya Prachaar Pramukh
Rashtriya Swayamsevak Sangh.
https://youtu.be/gCzuf-Ql4sg

Event Date: 05/01/2022
Event Venue:
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please